Asian Cup TT के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं मनिका बत्रा, चीनी ताइपे की चेन सु-यू को चटाई धूल

Asia Cup TT Manika Batra

Asia Cup TT Manika Batra

नई दिल्ली: स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शुक्रवार को चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 4-3 से हराकर एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग वाली चेन सू यू को हराया। विश्व में 44वें नंबर की प्लेयर मनिका ने महिला एकल के कड़े मुकाबले में आईटीटीएफ चार्ट में 23वें स्थान पर रहीं चेन को 6-11 11-6 11-5 11-7 8-11 9-11 11-9 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनिका बत्रा अब सेमीफाइनल में कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगी। भारतीय दिग्गज ने इससे पहले गुरुवार को राउंड ऑफ 16 मैच में दुनिया के सातवें नंबर की खिलाड़ी चीन के चेन जिंगटोंग को झटका दिया था। सेमीफाइनल में मनिका का सामना कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

विज्ञापन

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी ने कई मंचों पर देश का नाम रौशन किया है। कई स्वर्ण पदक जीतने वाली मनिका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगापुर और इंग्लैंड का बर्चस्व तोड़ा था। हालांकि 2022 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा एक भी पदक जीत नहीं जीत पाई थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद उन्होंने अपने कोच पर कई आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ