AUS vs AFG: धूल हटी- घास के चिथड़े उड़े, 22 साल के गेंदबाज की यॉर्कर देख कांप गई रूह, देखें वीडियो

AUS vs AFG fazalhaq farooqi yorker

AUS vs AFG fazalhaq farooqi yorker

नई दिल्ली: अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की चिंता कम नहीं हुई है क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचना उनके लिए टेड़ी खीर साबित होगा। उनकी पूरी उम्मीदें इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले पर हैं।

विज्ञापन

यदि श्रीलंका इंग्लैंड को हराती है तब ही ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भले ही ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अंत तक लड़ाई लड़ी। इस दौरान न सिर्फ राशिद खान ने तूफानी पारी खेलकर आश्चर्यचकित किया, बल्कि 22 साल के गेंदबाज ने भी दंग कर दिया।

विज्ञापन

फजलहक फारुकी की खतरनाक यॉर्कर

इस गेंदबाज का नाम है फजलहक फारुकी। फजलहक ने ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड को इस तरह बोल्ड किया कि सब दंग रह गए। उनकी खतरनाक यॉर्कर पर वेड घबराते हुए अपनी जगह से हटे और इसके बाद बॉल गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये नजारा 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला।

विज्ञापन

https://twitter.com/Dewa_Wardak122/status/1588529522843873280

वेड 7 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे थे। वे एक चौका जड़ चुके थे और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर करने की चाह में एक और बाउंड्री लगाना चाहते थे। फजलहक दौड़ते हुए आए और वेड को ओवर द विकेट गेंद डाली। वेड ने जैसे ही बल्ला उठाया बॉल उनके पैरों में पड़ी, धूल हटी-घास के चिथड़े उड़े और विकेट चटकाते हुए बाहर की ओर निकल गई। वेड इससे पहले कि इस बॉल को समझ पाने की कोशिश भी कर पाते, फारुकी की ये खतरनाक यॉर्कर रूह कंपा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी से किया प्रभावित

22 साल के इस युवा गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने वेड के अलावा कैमरून ग्रीन को महज 3 रन पर चलता कर दिया। फजलहक ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 22 रन दिए थे, हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर एक विकेट चटकाया। फजलहक अब तक 17 टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं। उनका इकोनॉमी 6.76 का है। इस गेंदबाज ने क्रिकेट के गलियारों में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाकर कोहराम मचा दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ