IND vs SA: सेंचुरियन में भारत की हार, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे अजिंक्य रहाणे: वायरल हो रहे मीम्स

India vs South Africa 1st Test : पहले टेस्ट में भारतीय टीम को मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे अजिंक्य रहाणे।

ajinkya rahane trend social media india lost 1st test match India vs South Africa 1st Test

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 1st Test : भारतीय टीम को सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 408 रन बनाकर टीम इंडिया पर 163 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद भारतीय टीम तीसरे दिन महज 131 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में विराट कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया और एक के बाद एक टीम को झटके लगते चले गए। अब भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे ट्रेंड करने लगे है क्योंकि इस सीरीज से उनको बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बने मीम्स

टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को लेकर काफी मीम्स बनने लगे है। वहीं अजिंक्य रहाणे जिनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज बाहर रखा गया है वो ट्रेंड करने लगे। दरअसल अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में विदेशी पिचों पर काफी शानदार रहा है, बावजूद इसके उनको टीम में शामिल नहीं किया। जिसको लेकर अब टीम इंडिया पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। कई यूजर्स अब मजेदार मीम्स भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली करारी शिकस्त

सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 245 रन बनाए थे। जिसमें केएल राहुल का शानदार शतक शामिल था। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 408 रन बनाए और टीम इंडिया पर 163 रनों की बढ़त बनाई। मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया दिन का खेल खत्म होने से पहले 131 रनों पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन

दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली। एक छोर से लगातार गिरते विकेट के चलते विराट कोहली भी टीम इंडिया को इस करारी हार से बचा नहीं पाए। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की गति और उछाल भरी गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ