Cricket CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज दसवां दिन है। आज महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। आपको बदा दें कि इन्हीं दो टीमों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मैच भी खेला गया था। अब 10 वें दिन दोनों टीमें फाइनल में गोल्ड के लिए आज भिड़ेंगी।
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया तो वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को मात दी थी।
पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुआ है महिला क्रिकेट
महिला क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास पहली बार शामिल किया है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और आज ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबला होना है।
गोल्ड जीतने का मौका, भारत लेगी हार का बदला
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ जब मैच में भारत की टक्कर हुई थी, तब भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज होने वाले गोल्ड मेडल मैच में टीम इंडिया के पास हार का हिसाब सूद समेत चुकता करने का मौका होगा।
कब, कहां और कैसे देखें मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। मैच रात साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क के चैनल पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।
फाइनल में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग- 11
इंडिया संभावित प्लेइंग 11: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमाइमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह
ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, रचेल हेंस, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, एश्ली गार्डनर, जेस जोनासन, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन, एलाना किंग
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines