Usain Bolt: फाइनेंशियल फ्रॉड के शिकार हुए उसैन बोल्ट, अब तक की करोड़ों की कमाई चोरों ने उड़ाई

Bolt
विज्ञापन

Usain Bolt: दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट के साथ फाइनेंशियल फ्रॉड हो गया है। उनकी अब तक की सारी कमाई चोरों ने उड़ा लिया। जमैका के एथलीट और स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट को 12.7 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। यह बताया जा रहा है कि एथलीट ने अपना पैसा खो दिया जो उसके खाते में जमैका की एक निवेश फर्म के साथ सुरक्षित था।

विज्ञापन

बोल्ट अब इस मामले को अदालत में ले जाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। बोल्ट का किंग्स्टन स्थित स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज (एसएसएल) में अपना खाता था और अब उसका बैंक बैलेंस घटकर 12000 डॉलर रह गया है। इस जानकारी की पुष्टि उनके वकील लिंटन गॉर्डन ने की है।

विज्ञापन

पूरी घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोल्ट के वकील लिंटन गोर्डन ने कहा कि अगर फर्म उनके पैसे लौटाने से इनकार करती है तो वह अपने मुवक्किल के साथ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अपने वकील के बयान के बाद अब बोल्ट ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने दो ट्वीट किए हैं। ओलंपिक पदक विजेता ने पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर भी पोस्ट की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ