---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

BAN W vs IND W: जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पहली बार हुआ ये कमाल

नई दिल्ली: बांग्लादेश के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दूसरे वनडे में टीम इंडिया की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले बल्लेबाजी फिर गेंदबाजी में कमाल किया। रोड्रिग्स ने 78 गेंदों […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बांग्लादेश के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दूसरे वनडे में टीम इंडिया की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले बल्लेबाजी फिर गेंदबाजी में कमाल किया। रोड्रिग्स ने 78 गेंदों में 9 चौके ठोक 86 रन जड़े। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 3.1 ओवर में महज 3 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। इसी के साथ जेमिमा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

अर्धशतक और चार विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं जेमिमा रोड्रिग्स 

जेमिमा रोड्रिग्स एक वनडे में अर्धशतक और चार विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं। इससे पहले महिला क्रिकेट में ये कारनामा कभी नहीं हुआ था। जेमिमा ने अपनी गेंदबाजी से रितु मोनी को 27, निगार सुल्ताना को 3, नाहिदा अख्तर को 2 और मारूफा अख्तर को 1 रन पर पवेलियन भेजा। उनके साथ ही देविका वैद्य ने 8 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मेघना सिंह, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट निकाला।

---विज्ञापन---

35.1 ओवर में महज 120 रन पर ढेर हो गई बांग्लादेश 

टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की पूरी टीम 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35.1 ओवर में महज 120 रन पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया को इस मुकाबले में 108 रनों से बड़ी जीत मिली। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच जीतकर भारतीय टीम फिलहाल 1-1 से बराबरी पर आ गई है। फाइनल मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया फाइनल जीतकर सीरीज जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 19, 2023 09:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola