Mohammed Afsal: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने एक और पदक अपने नाम कर लिया है। भारत के एथलीट मोहम्मद अफसल ने हांग्जो एशियाई खेल में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने 1:48.43 सेकंड का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही भारत के नाम एक और मेडल आ गया है।
प्रवीण ने भारत को दिलाया 66वां मेडल
इस जीत के साथ ही मोहम्मद अफजल ने देश को एथलेटिक्स में 19वां मेडल दिला दिया है। एक तरफ अफजल ने पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता, तो दूसरी ओर प्रवीण चित्रावल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया है। अफजल ने एशियाई खेलों 2023 में भारत को 65 वां पदक दिलाया। वहीं, प्रवीण ने भी भारत को 66वां मेडल दिला दिया है। प्रवीण ने पुरुषों के तिहरी कूद में 16.68m की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीत लिया है। पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में संतोष पांचवें स्थान पर रहे।
लवलीना ने 2024 का कोटा किया हासिल
इसके अलावा लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता थाईलैंड की बेसन मानिकोन को हराकर रजत पदक अपने नाम कर लिया है। लवलीना पहले ही राउंड से थाईलैंड की बॉक्सर पर पूरी तरह हावी हो गई थी। दूसरे राउंड में थाईलैंड की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन तीसरे और आखिरी राउंड में एक बार फिर लवलीना ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही लवलीना ने पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
400 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines