---विज्ञापन---

Ashes 2023: बैजबॉल इफेक्ट? जो रूट मैदान पर, 2 विकेट हाथ में और इंग्लैंड ने ले लिया चौंकाने वाला फैसला

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट बदल रहा है और इस बदलते क्रिकेट का नजारा इंग्लैंड दुनिया को दिखा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई एशेज सीरीज के पहले दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 78 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जबकि इस […]

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट बदल रहा है और इस बदलते क्रिकेट का नजारा इंग्लैंड दुनिया को दिखा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई एशेज सीरीज के पहले दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 78 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जबकि इस वक्त इंग्लैंड के पास उसके सबसे मजबूत बल्लेबाज जो रूट मैदान पर तबाही मचा रहे थे। रूट 152 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक 118 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे छोर पर ओली रॉबिनसन 17 रन बनाकर नाबाद थे, लेकिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने पारी घोषित कर चौंका दिया।

स्टोक्स के फैसले ने कर दिया हैरान 

स्टोक्स चाहते तो कम से कम 400 रन बनने का इंतजार कर सकते थे या फिर 12 ओवर और खेलकर दूसरे दिन की रणनीति बना लेते। रूट और रॉबिनसन कम से कम आज का दिन तो आसानी से निकाल लेते, लेकिन स्टोक्स के इस फैसले ने क्रिकेटप्रेमियों को हैरत में डाल दिया। इसके बाद से ही लगातार फैंस ‘बैजबॉल’ को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या ये है बैजबॉल इफेक्ट? 

फैंस का कहना है कि क्या ये बैजबॉल इफेक्ट है, जिसे एग्रेसिव क्रिकेट के साथ इंग्लैंड ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद लागू कर चुका है। दरअसल, बैजबॉल के तहत इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ अंदाज में ही शुरुआत की थी। ओपनर जैक क्रॉले ने पहली ही गेंद पर चौका ठोक इसकी झलक दिखा दी थी। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली और जो रूट जैसे बल्लेबाजों ने भी इसी रणनीति के तहत बेखौफ बल्लेबाजी की। शायद यही वजह है कि इंग्लैंड ने इसे वनडे की तरह खेला और महज 78 ओवर में ही पारी घोषित कर दी।

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1669753903842308120

---विज्ञापन---

दो भागों में बंटे फैंस 

इंग्लैंड के इस फैसले पर क्रिकेट फैंस दो भागों में बंट गए हैं। एक ओर जहां इस फैसले को लेकर कुछ फैंस ने इसे नए क्रिकेट का उदय कहा है तो दूसरी ओर कुछ ने इसे बेवकूफी भरा फैसला बताया है। वैसे सबसे कम स्कोर पर पारी घोषित करने की बात की जाए तो ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है जिसने एडिलेड 24-नवंबर 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 259/9 पर पारी घोषित कर दी थी।

First published on: Jun 16, 2023 11:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola