फाइनल मैच में मिला 230 रनों का लक्ष्य, महज 16 पर ढेर हुई ये टीम; बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

Zimbabwe Domestic T20 League: टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। जिम्बाब्वे डॉमिस्टिक टी20 लीग में एक टीम 230 रनों का पीछा करते हुए महज 16 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया।

Zimbabwe Domestic T20 League Mashonaland Eagles all out 16 runs Mashonaland Eagles vs durham

Zimbabwe Domestic T20 League Mashonaland Eagles all out 16 runs Mashonaland Eagles vs durham Image Credit: Social Media

Zimbabwe Domestic T20 League: आज कल क्रिकेट में कई सारी टी20 लीग खेली जा रही है ज्यादातर देशों में टी20 लीग देखनी को मिलती है। जिम्बाब्वे में भी टी20 क्रिकेट लीग खेली गई। जिसके फाइनल मैच में टीम को 230 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में टीम महज 16 रनों पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही इस टीम के नाम क्रिकेट में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बता दें, टी20 क्रिकेट के इतिहास का ये तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले एक टीम टी20 क्रिकेट में 10 रनों पर भी ऑलआउट हो चुकी है।

विज्ञापन

फाइनल में डरहम और मैशोनालैंड ईगल्स की टीम की हुई भिड़ंत

बता दें, जिम्बाब्वे डॉमिस्टिक टी20 लीग के फाइनल मुकाबले में डरहम और मैशोनालैंड ईगल्स की टीम आमने-सामने थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डरहम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे। डरहम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बास डी लीड ने 29 गेंद में 58 रन बनाए। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन ने 20 गेंद में 49 रन की पारी खेली। वहीं हेडन मस्टर्ड ने 46 रनों का योगदान दिया। वहीं मैशोनालैंड ईगल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनाका चिवांगा और मार्शल तकोदजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zimbabwe Cricket (@zimbabwe.cricket)

वहीं डरहम द्वारा मैच को जीतने के लिए मिले 230 रनों के लक्ष्य के जवाब में मैशोनालैंड ईगल्स की पूरी टीम महज 16 रनों पर ही सिमट गई थी। मैशोनालैंड ईगल्स की टीम 8.1 ओवर में महज 16 रन ही बना पाई थी। बल्लेबाजी के दौरान मैशोनालैंड ईगल्स के 5 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके अलावा पूरी टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। मैशोनालैंड ईगल्स की तरफ से कप्तान चामू चिभाभा ने सबसे ज्यादा 4 रन बनाए थे। जिसके चलते डरहम ने इस मैच को 213 रनों से जीत लिया।

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड आइल ऑफ मैन की टीम के नाम है। ये टीम महज 10 रनों पर ऑलआउट हुई थी। इसके बाद बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम भी कम स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है। सिडनी थंडर की टीम 15 रनों पर ऑलआउट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ