हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!

WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी ने बड़े मुकाबले रखे हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत में इसका प्रसारण कब होगा.

विज्ञापन
Money in the Bank में होंगे बड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Money in the Bank 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank 2026 होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने अंतिम बार बड़ा इवेंट कराया था. इसके बाद से अब 10 अक्टूबर को Money in the Bank होगा. ये हर साल होने वाला बड़ा शो है. इसमें हमेशा बड़े रेसलर्स हिस्सा लेते हैं. इस बार रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका तगड़ा मैच बुक किया गया है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर भी सभी की नजरें रहेंगी. खैर हम आपको बताते हैं कि भारत में कब और कहां Money in the Bank 2026 को फैंस लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां देखें लाइव?

Money in the Bank 2026 में Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेने वाले हैं. ये 17वां संस्करण है. इसका आयोजन 10 अक्टूबर को न्यू ऑरलियंस, लुईसियाना के स्मूदी किंग सेंटर में होगा. भारत में 11 अक्टूबर को सुबह 3.30 बजे से इस इवेंट की शुरुआत होगी. दर्शकों को शो देखने लिए जल्दी उठना पड़ेगा. भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस शो का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े रेसलर्स जो जवानी में ही छोड़ गए दुनिया, आज भी याद करते हैं फैंस

विज्ञापन

Money in the Bank 2026 में होंगे बड़े मुकाबले

Money in the Bank 2026 में इस बार बड़े मुकाबले रखे गए हैं. रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी तगड़ी चल रही है. अभी तक नाइट का दबदबा देखने को मिला है. बतौर चैंपियन रेंस ने अब तक बढ़िया काम किया है. नाइट दावा कर चुके हैं कि वो रेंस के टाइटल रन का अंत करेंगे. ओबा फेमी भी एक्शन में दिखाई देंगे. उनका मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ तय किया गया है. दोनों काफी खतरनाक रेसलर हैं. इस मैच में द विज़न की दखलअंदाजी हो सकती है. स्टेफनी वकेर भी शो में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली हैं. उनका मैच बैकी लिंच या लिव मॉर्गन के साथ होगा.

मेंस और वुमेंस लैडर मैच में मचेगा बवाल

मेंस और वुमेंस लैडर मैच में भी तगड़ा बवाल देखने को मिलने वाला है. ब्रॉन ब्रेकर, जे’वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, पेंटा, सीएम पंक और केविन ओवेंस मेंस लैडर मैच में नज़र आएंगे. ये सभी काफी खतरनाक रेसलर्स हैं. इनसे एक अच्छे मैच की उम्मीद की जा रही है. देखना होगा कि किस रेसलर को ब्रीफकेस मिलेगा. वुमेंस लैडर मैच में भी युवा स्टार्स को मौका दिया गया है. सोल रुका, लोला वाइस, जेसी जेन, रॉक्सन परेज, लैश लीजेंड और टिफनी स्ट्रेटन का जलवा दिखेगी. परेज और रुका में से कोई एक इस मुकाबले को जीत सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के दोस्त पर ‘जानलेवा’ हमला, फेमस स्टार का टूटा सपना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola