हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Rock को WWE WrestleMania में आने के लिए मिला बड़ा ऑफर, आखिरी मैच लड़कर करियर कर सकते हैं खत्म

WWE दिग्गज द रॉक की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में जबरदस्त है. लंबे समय से वो रिंग में नज़र नहीं आए हैं. अब WrestleMania में उनके एक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इसके बारे में जानकर जरूर फैंस को भी खुशी होगी.

विज्ञापन
द रॉक को लेकर बड़ी खबर

The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. हर कोई उन्हें रिंग में देखना चाहता है. पिछले साल उन्होंने WWE WrestleMania 40 में धमाल मचाया था. रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को मात दी थी. खैर अब एक बड़ी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल WrestleMania में रॉक को परफॉर्म करने के लिए बड़ा ऑफर दिया गया है.

WWE दिग्गज द रॉक को लेकर बड़ा अपडेट

फैंस को लगा था कि पिछले साल जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर में द रॉक आकर उनके खिलाफ मैच लड़ेंगे. रॉक ने टीवी पर एंट्री नहीं की. एंड्रयू बेडाला के अनुसार रॉक को अगले साल सऊदी अरब में होने वाले WrestleMania 43 में शामिल होने का एक बड़ा प्रस्ताव मिला है. इस साल WrestleMania 42 का हिस्सा शायद रॉक नहीं होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक रॉक ने सऊदी अरब में वापसी के ऑफर को अभी स्वीकार नहीं किया है. ना ही उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी प्रदान की है. रॉक अगर अगले साल रेसलमेनिया में लड़ते हैं तो फिर ये उनका आखिरी मुकाबला हो सकता है. देखना होगा कि आगे जाकर रॉक अपने करियर को लेकर क्या फैसला लेंगे.

ये भी पढ़ें:-पति ने की 6 साल बाद WWE में वापसी और पत्नी हार गई टाइटल, 2026 के पहले SmackDown में दिखा अनोखा नजारा

विज्ञापन

WWE रिंग में अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?

एलिमिनेशन चैंबर 2025 में द रॉक का जलवा देखने को मिला था. जॉन सीना ने रॉक के इशारे पर ही कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. दरअसल कोडी ने रॉक के आत्मा सौंपने वाले ऑफर को ठुकरा दिया था. इसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ा. उस समय रिंग में ट्रेविश स्कॉट भी मौजूद थे. हैरान करने वाली बात है कि इसके बाद से टीवी पर अभी तक रॉक ने एंट्री नहीं की है. वो कोडी और सीना की कहानी से भी गायब रहे. फैंस इस वजह से ही उनसे नाराज चल रहे हैं. अब देखना होगा कि उनकी वापसी WWE रिंग में कब होगी.

ये भी पढ़ें:-WWE में 40 साल के रेसलर की घिनौनी हरकत, सरेआम Cody Rhodes और उनके दिवंगत पिता की फोटो जलाकर कूड़े में फेंकी

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola