हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

WWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? खराब होगी फैंस की नींद

WWE Crown Jewel 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. पूरी दुनिया इसे लेकर काफी उत्साहित है. बड़े मैच वहां पर होंगे. आइए आपको बताते हैं कि भारत में इस प्रीमियम लाइव इवेंट को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
कब होगा Crown Jewel 2026? (Photo: WWE.com)

WWE Crown Jewel 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2026 को लेकर सभी उत्साहित हैं. हर साल इसका आयोजन किया जाता है. इसमें हमेशा टॉप रेसलर्स हिस्सा लेते हैं. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उनका बड़ा मैच बुक किया गया है. चैंपियनशिप मैच भी वहां पर होने वाले हैं. कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज इवेंट में जरूर मिलेगा. किसी बड़े रेसलर्स की वापसी हो सकती है. सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर में से कोई आ सकता है. खैर हम आपको बताते हैं कि भारत में कब और कहां Crown Jewel 2026 को फैंस लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां देखें लाइव?

WWE Crown Jewel 2026 में हमेशा की तरह Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेने वाले हैं. ये 8वां संस्करण होने वाला है. इसका आयोजन 7 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद में स्थित ANB एरिना में होगा. दरअसल पहले ये इवेंट रियाद सीजन स्टेडियम में होने वाला था लेकिन सुरक्षा कारणों से वेन्यू में बदलाव कर दिया गया. भारतीय फैंस को इसे देखने के लिए अपनी रात की नींद खराब करनी पड़ेगी. भारत में शो की शुरुआत रात 10.30 बजे से होगी. करीब 4 घंटे शो चलेगा. फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें भारत में किसी भी टीवी चैनल पर Crown Jewel का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक, दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

विज्ञापन

WWE Crown Jewel 2026 में होंगे बड़े मैच

Crown Jewel के लिए कंपनी ने बड़े मैच बुक किए हैं. रोमन रेंस के मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित हैं. उनकी टक्कर सैमी ज़ेन के साथ होने वाली है. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रोमन और सैमी अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं. इस वजह से दोनों के बीच मैच बुक किया है. वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए भी मैच होने वाला है. लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन के बीच मैच तय किया गया है. इन दोनों की राइवलरी अभी तक तगड़ी रही है. दोनों का दबदबा देखने को मिला है.

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स भी एक्शन में नज़र आएंगे. इनके बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होने वाला है. दोनों दिग्गजों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. रेसलमेनिया में भी इनके बीच मैच हुआ था. अब इस मैच के साथ राइवलरी का अंत हो जाएगा. देखना होगा कि वहां पर किसकी जीत होगी. ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी भी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को पेंटा और जे’वॉन एवंस के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Roman Reigns ने WWE में ‘दोहरा शतक’ जड़कर रचा इतिहास, बतौर चैंपियन हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola