हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE के लिए सिरदर्द बनी Seth Rollins की चोट, Roman Reigns का बड़ा मैच हुआ रद्द!

WWE Saturday Night’s Main Event में हुए मैच के दौरान सैथ रॉलिंस के घुटने में चोट आ गई थी. अब उनकी चोट कंपनी के लिए चिंता का विषय बन गई है. रोमन रेंस को भी इससे झटका लगा है.

विज्ञापन
WWE

WWE: हाल ही में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में सैथ रॉलिंस का मुकाबला एलए नाइट के साथ हुआ था. दोनों के बीच मैच अच्छा जा रहा था लेकिन अचानक रॉलिंस के घुटने में चोट लग गई. मैच इसके बाद आगे नहीं जा पाया और नाइट को तुरंत जीत मिल गई. रॉलिंस मौजूदा समय में Raw में सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. उनके साथ पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड भी हैं. रॉलिंस के पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी है. रॉलिंस की इंजरी से WWE की चिंता बढ़ गई है. खबर के अनुसार रोमन रेंस के साथ उनका होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है. रॉलिंस की चोट रेंस के लिए भी मुसीबत बन गई है. अब वह सैथ से अपना बदला नहीं ले पाएंगे.

WWE SummerSlam 2025 में होने वाला बड़ा मैच हुआ रद्द

Wrestling Observer Radio की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने शुरू में SummerSlam 2025 में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच बड़े सिंगल्स मैच का प्लान बनाया था. पिछले कुछ हफ्तों से Raw में रॉलिंस और पॉल हेमन द्वारा दिए प्रोमो से भी संकेत मिल रहे थे. अब सैथ की इंजरी के कारण मुकाबले को रद्द करना पड़ा है. यह बिल्कुल भी अच्छी खबर किसी के लिए नहीं है.

Raw में रोमन रेंस ने वापसी कर सीएम पंक और जे उसो को बचाया. उन्होंने ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर पर हमला किया. WWE ने इसके जरिए दो संभावित मैचों के संकेत दे दिए हैं. SummerSlam 2025 में रेंस और उसो की टक्कर ब्रेकर और रीड से हो सकती है. इसके अलावा रेंस और ब्रेकर के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला हो सकता है. वैसे ज्यादा संभावनाएं रोमन और ब्रॉन के बीच मैच की बन रही हैं.

विज्ञापन

WWE Raw में रोमन रेंस के ऊपर हुआ था हमला

WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सीएम पंक को पॉल हेमन ने धोखा दिया था. हेमन ने रॉलिंस से हाथ मिलकर उन्हें जीत दिलाई. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रेंस के ऊपर खतरनाक हमला किया था. रेंस फिर ब्रेक पर चले गए. सभी लोग यही उम्मीद लगा रहे थे कि वापसी के बाद रॉलिंस से अपना बदला रेंस लेंगे लेकिन अब ऐसा मुश्किल लग रहा है. रॉलिंस इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं. रोमन को उनसे टक्कर लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Brock Lesnar के घर जल्द बजेगी शहनाई, चैंपियन बेटी की होने वाली है विदाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola