John Cena Hints Last SummerSlam: WWE SummerSlam 2025 के आयोजन में अब 24 घंटे से भी कम समय है। जॉन सीना अपने रिटायरमेंट टूर पर हैं और वो अपने करियर के आखिरी समरस्लैम का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। यह सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि एजे स्टाइल्स का भी संभावित तौर पर आखिरी SummerSlam होगा। उन्होंने खुद ही इस बात के संकेत दे दिए हैं। वो यहां दुश्मन का घमंड तोड़कर चैंपियन बनने की कोशिश करते हुए नजर आ सकते हैं।
एजे स्टाइल्स का भी होगा आखिरी SummerSlam?
एजे स्टाइल्स हाल ही में SummerSlam किकऑफ इवेंट का हिस्सा बने थे। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो शायद अंतिम बार इस इवेंट में नजर आएंगे। उन्होंने जॉन सीना के साथ SummerSlam 2016 में हुए मैच को भी याद किया। स्टाइल्स ने कहा, ‘अगर मैं आप लोगों को ईमानदारी से बताऊं, तो यह शायद मेरा आखिरी SummerSlam होगा। इसी वजह से मैं आप लोगों के लिए एक आखिरी बार SummerSlam में बवाल मचाने के लिए तैयार हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण और खास इवेंट है। जॉन सीना के खिलाफ मैच द्वारा WWE में एजे स्टाइल्स के करियर को सही राह मिली थी। इसी वजह से SummerSlam मेरे लिए खास है।’
एजे स्टाइल्स का अगले WWE इवेंट में किससे होगा मैच?
एजे स्टाइल्स का SummerSlam 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट में डॉमिनिक मिस्टीरियो से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। दोनों के बीच नाइट 2 में भिड़ंत होने वाली है। स्टाइल्स काफी समय से मिस्टीरियो के खिलाफ मैच मांग रहे थे लेकिन जजमेंट डे मेंबर लगातार बहाने दे रहे थे। स्टाइल्स ने आखिर डॉमिनिक से मुकाबला बुक करा ही लिया। रे मिस्टीरियो के बेटे को बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन काफी समय हो गया है और यह एजे को चैंपियन बनाने का सबसे अच्छा मौका है।
जॉन सीना का आखिरी SummerSlam में किससे होने वाला है मुकाबला?
जॉन सीना अपने WWE करियर के अंतिम SummerSlam में कोडी रोड्स का सामना करने वाले हैं। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। WrestleMania 41 में वो आखिरी बार आमने-सामने आए थे, जिसमें सीना ने जीत प्राप्त की थी। अब रोड्स अपनी पिछली हार का बदला लेने की कोशिश करते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स, 1 August, 2025: John Cena ने मारी पलटी, Randy Orton ने खोया आपा, Jacob Fatu का बवाल
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines