हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/John Cena ने WWE से रिटायरमेंट लेने की असली वजह का किया खुलासा
WWE
John Cena ने WWE से रिटायरमेंट लेने की असली वजह का किया खुलासा
Saturday Night's Main Event में अपने आखिरी मैच के बाद WWE से जॉन सीना संन्यास ले लेंगे. फैंस उन्हें लेकर काफी भावुक हो रहे हैं. अब सीना ने रिटायरमेंट से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है.
John Cena: WWE से बहुत जल्द जॉन सीना संन्यास लेने वाले हैं. 13 दिसंबर को होने वाले Saturday Night's Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. गुंथर के साथ सीना का मैच तय किया गया है. सीना अभी 48 साल के हैं. फैंस उन्हें इतनी जल्दी रिटायर होते हुए नहीं देखना चाहते हैं. सीना अपने फैसले पर अटल हैं. उन्होंने कह दिया है कि इसके बाद वह इन-रिंग एक्शन में कभी दिखाई नहीं देंगे. खैर इस बार सीना ने WWE से रिटायरमेंट लेने की असली वजह का खुलासा भी किया है.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?
हाल ही में WWE के यूट्यूब चैनल पर टॉम रिनाल्डी को सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. सीना ने 2025 में रिटायरमेंट लेने के फैसले पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा,”मैंने WWE से वादा किया था कि जब मेरी स्किल मौजूदा प्रोडेक्ट के साथ मेल नहीं खाएगी, तो मैं उनके साथ नहीं रहूंगा. मैं अभी 48 साल का हूं. मैं अब बिजनेस के मौजूदा प्रोडेक्ट के साथ तालमेल नहीं बिठा सकता हूं. ये एक तरह से सही फैसला भी है. जो मैं करता हूं वो मेरा पर्सनल नहीं है. इस अहसास ने ही मुझे सोचने में मदद की. अगर मैं इससे आगे जाता हूं, तो ये कंज्यूमर के साथ घोर अन्याय होगा.”
गुंथर ने अभी तक मेन रोस्टर में जबरदस्त काम किया है. पिछले तीन साल उनके लिए शानदार रहे. ट्रिपल एच ने उन्हें तगड़ा पुश दिया है. जॉन सीना को उनसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है. द रिंग जनरल के स्लीपर होल्ड लॉक से बचना किसी के लिए भी मुश्किल है. गुंथर के खिलाफ सीना खतरनाक चुनौती मिलेगी. सीना को उनके रिटायरमेंट टूर में अभी तक सिंगल्स मैच में कोडी रोड्स, ब्रॉक लैसनर और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ही हराया है. अब देखना होगा कि सीना का द रिंग जनरल के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहता है.
John Cena: WWE से बहुत जल्द जॉन सीना संन्यास लेने वाले हैं. 13 दिसंबर को होने वाले Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. गुंथर के साथ सीना का मैच तय किया गया है. सीना अभी 48 साल के हैं. फैंस उन्हें इतनी जल्दी रिटायर होते हुए नहीं देखना चाहते हैं. सीना अपने फैसले पर अटल हैं. उन्होंने कह दिया है कि इसके बाद वह इन-रिंग एक्शन में कभी दिखाई नहीं देंगे. खैर इस बार सीना ने WWE से रिटायरमेंट लेने की असली वजह का खुलासा भी किया है.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?
हाल ही में WWE के यूट्यूब चैनल पर टॉम रिनाल्डी को सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. सीना ने 2025 में रिटायरमेंट लेने के फैसले पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा,”मैंने WWE से वादा किया था कि जब मेरी स्किल मौजूदा प्रोडेक्ट के साथ मेल नहीं खाएगी, तो मैं उनके साथ नहीं रहूंगा. मैं अभी 48 साल का हूं. मैं अब बिजनेस के मौजूदा प्रोडेक्ट के साथ तालमेल नहीं बिठा सकता हूं. ये एक तरह से सही फैसला भी है. जो मैं करता हूं वो मेरा पर्सनल नहीं है. इस अहसास ने ही मुझे सोचने में मदद की. अगर मैं इससे आगे जाता हूं, तो ये कंज्यूमर के साथ घोर अन्याय होगा.”
---विज्ञापन---
“I’m aging out, i cannot match up with the product anymore”