WWE दिग्गज The Rock ने हॉलीवुड में हासिल की बड़ी उपलब्धि, खुशी से गदगद हुए Triple H

द रॉक ने WWE से बाहर अपने हॉलीवुड करियर में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनके फैंस काफी खुश हैं. ट्रिपल एच ने भी सोशल मीडिया पर द फाइनल बॉस को लेकर खास बयान दिया है.

WWE

द रॉक को लेकर आई प्रतिक्रिया

The Rock & Triple H: WWE Raw में इस हफ्ते द रॉक की वापसी टीज की गई. जॉन सीना और रॉक के पुराने कुछ मैचों का वीडियो कंपनी ने दिखाया. 2012 में सीना और रॉक के बीच जबरदस्त दुश्मनी रही थी. ऐसा पहली बार हुआ है, जब कंपनी ने सीना के रिटायरमेंट टूर में रॉक के साथ उनका वीडियो दिखाया. खैर रॉक को लेकर एक बढ़िया खबर सामने आई है. द ग्रेट वन को द स्मैशिंग मशीन में उनकी खास भूमिका के लिए मोशन पिक्चर ड्रामा में बेस्ट मेल एक्टर की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नामित किया है. रॉक को लेकर सभी खुश हैं. ट्रिपल एच ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?

WWE ने द रॉक की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म की एक क्लिप पोस्ट की. WWE ने इसके जरिए रॉक को बधाई दी. ट्रिपल एच भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने शानदार कैप्शन के जरिए द फाइनल बॉस को बधाई दी. द गेम ने कहा,”पूरे WWE फैमिली की तरफ से द रॉक को द स्मैशिंग मशीन के लिए गोल्डन ग्लोब नामांकन के लिए बधाई. मुझे पता है कि रॉक ने अपनी भूमिका निभाने के लिए सबकुछ झोंक दिया. पर्दे पर ये चीज साफ दिखती भी है. आज की ये घोषणा आपकी कड़ी मेहनत दिखाती है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H ने Roman Reigns के भाई का ‘करियर’ किया खत्म, इस डिवीजन में डालकर दिया झटका

WWE टीवी पर अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?

द रॉक से इस समय WWE फैंस नाराज चल रहे हैं. Elimination Chamber 2025 में रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. कोडी ने रॉक के एक ऑफर को स्वीकार नहीं किया था. इसके बाद सभी को लगा कि कोडी और सीना की स्टोरी में रॉक बने रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. रॉक WWE टीवी से गायब चल रहे हैं. अब तो सीना का रिटायरमेंट टूर भी खत्म होने वाला है. फैंस द ग्रेट वन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ