WWE: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. हील के रूप में उनका काम सभी को पसंद आ रहा है. आगामी 28 जून को Night of Champions का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. वहां पर एक बड़ा मैच होने वाला है. जॉन सीना अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड करेंगे.
सीना और पंक के बीच 12 साल बाद सिंगल्स मैच होने वाला है. दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. अभी तक देखा जाए तो पंक के ऊपर सीना भारी पड़े हैं. SmackDown में सीना ने पंक को टेबल पर पटक दिया था. इसके बाद सीना ने जबरदस्त अंदाज में पाइप बॉम्प प्रोमो दिया था, जिसकी हर जगह तारीफ हुई. खैर Night of Champions इवेंट से पहले हम आपको दोनों दिग्गजों की नेटवर्थ के बारे मे बताएंगे.
WWE दिग्गज जॉन सीना की नेटवर्थ कितनी है?
WWE में जॉन सीना कई सालों से काम कर रहे हैं. कंपनी ने हमेशा बड़ा पुश दिया और वह लाइमलाइट में रहे. फेस के रूप में उन्हें काफी सफलता मिली. एलिमिनेशन चैंबर 2025 में सीना ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए हील टर्न लिया था. इसके बाद रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. उन्होंने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा.
जॉन सीना हॉलीवुड के भी बड़े स्टार हैं. वह अभी तक कई हिट मूवी दे चुके हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो उन्होंने कमाई भी खूब की है. रेसलिंग, मर्चेंडाइज, एडवर्टाइजमेंट, फिल्म और टीवी शो के जरिए सीना को बहुत पैसा मिलता है. Celebrity Net Worth के अनुसार मौजूदा समय में सीना की नेटवर्थ करीब 80 मिलियन डॉलर (लगभग 7 अरब) है. सीना को WWE से भी 12 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है.
सीएम पंक की नेटवर्थ कितनी है?
रेसलिंग वर्ल्ड में सीएम पंक का भी बहुत बड़ा नाम है. 2014 तक पंक ने WWE में जबरदस्त काम किया. इसके बाद वह कंपनी से अचानक चले गए. 2021 में पंक ने AEW भी ज्वाइन किया. पंक ने नवंबर 2023 में WWE में दोबारा वापसी की. तब से वह बढ़िया काम कर रहे हैं.
पंक भी कमाई के मामले में कई दिग्गजों से आगे हैं. WWE द्वारा भी उन्हें अच्छा पैसा दिया जाता है. उनकी सालाना सैलरी करीब 8 मिलियन डॉलर है. Celebrity Net Worth के अनुसार पंक की नेटवर्थ करीब 12 मिलियन डॉलर (लगभग 1 अरब) है. द बेस्ट इन वर्ल्ड कुछ फिल्मों में भी कार्य कर चुके हैं. मर्चेंडाइज और एडवर्टाइजमेंट से भी वह खूब पैसा कमाते हैं. वैसे देखा जाए तो मौजूदा समय में उनकी आय का मुख्य सोर्श WWE ही है.
ये भी पढ़ें- WWE की मौजूदा चैंपियन का बॉयफ्रेंड के लिए उमड़ा प्यार, नए निकनेम से जीता दिल, Raw में की थी वापसी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines