Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

‘बाल और मूंछें कुर्बान करने को तैयार हूं’, WWE टाइटल वापस लेने के लिए फेमस स्टार ने रखी शर्त, दुश्मन को दी खुली चुनौती

WWE Raw में पिछले हफ्ते डॉमिनिक मिस्टीरियो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को पेंटा के खिलाफ हार गए थे. अब मिस्टीरियो अपने टाइटल को वापस हासिल करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने एक बड़ी शर्त भी रख दी है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 13, 2026 14:43
फेमस WWE स्टार का बड़ा बयान

Dominik Mysterio: पिछले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो को बड़ा झटका लगा. उन्हें पेंटा के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. 2025 में मिस्टीरियो ने दो बार इस टाइटल को जीता था. मिस्टीरियो अब अपनी चैंपियनशिप दोबारा हासिल करना चाहते हैं. इसके लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. मिस्टीरियो ने एक चौंकाने वाली शर्त भी रख दी है. वो जल्द से जल्द रीमैच चाहते हैं.

WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो का बड़ा बयान?

डॉमिनिक मिस्टीरियो इतनी जल्दी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को छोड़ने वाले नहीं हैं. उन्होंने रीमैच की बात कह दी है. The Collection with Brad Gilmore पर बात करते हुए मिस्टीरियो ने कहा, “सबसे पहले मुझे AAA मेगा चैंपियनशिप रिटेन करनी है. इसमें मुझे कोई समस्या नहीं है. मैं अपनी आईसी चैंपियनशिप वापस चाहता हूं. मुझे बिल्कुल भी परवाह नहीं है कि क्या करना है. मैं जानता हूं कि पेंटा खराब आदमी हैं. अगर वो तैयार हो तो मैं उनके मास्क और उस टाइटल के लिए बाल दांव पर लगाने को तैयार हूं. मैं अपनी मूंछें भी कुर्बान कर दूंगा. मुझे बस अपना टाइटल किसी भी हालत में वापस चाहिए. मैं रेसलमेनिया 42 में डबल चैंपियन बनाकर रिंग से बाहर निकलना चाहता हूं”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘John Cena से Triple H नफरत करते थे’, WWE के पूर्व स्टार ने किया चौंकाने वाला खुलासा, द गेम की खोली पोल

WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने मचाया बवाल

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने कहा कि वो फिन बैलर की वजह से अपना टाइटल हारे हैं. मिस्टीरियो ने बैलर को धक्का मारा. बैलर ने मिस्टीरियो को किक मार दी. इसके बाद जेडी मैकडॉना ने बैलर के ऊपर हमला कर दिया. मिस्टीरियो और मैकडॉना ने फिर मिलकर बैलर पर हमला किया. डॉमिनिक ने हथोड़े से भी बैलर की हालत खराब की. अब इनकी कहानी आगे जाकर काफी रोमांचक होने वाली है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘फिट नहीं हूं’, WWE WrestleMania 42 से Seth Rollins की हुई छुट्टी, फैंस को लगा बहुत बड़ा झटका!

First published on: Mar 13, 2026 02:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.