Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड का WWE में वापसी का ऐलान, अपनी जुड़वा बहन के साथ इस शो में मचाएंगी धमाल

बैला ट्विंस लंबे समय से WWE टीवी पर नज़र नहीं आई हैं. 2026 के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में इनका रीयूनियन देखने को मिला था. अब निकी ने बता दिया है कि वो किस शो में अपना जलवा दिखाएंगी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 9, 2026 15:17
बैला ट्विंस का बड़ा बयान

WrestleMania: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 18 और 19 अप्रैल को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. खैर फैंस के लिए अब अच्छी खबर सामने आ रही है. बैला ट्विंस (निकी बैला और ब्री बैला) ने अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है. जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बहुत जल्द एक्शन में नज़र आने वाली हैं.

बैला ट्विंस ने की बड़ी घोषणा

बैला ट्विंस का 2026 के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में रीयूनियन देखने को मिला था. निकी जून 2025 से लगातार काम कर रही हैं. वहीं ब्री बैला ने चार साल बाद रंबल मैच में वापसी की. रंबल मैच के बाद बैला ट्विंस Raw के एपिसोड में नज़र आई थीं. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दी हैं. दोनों ने कहा था कि अब उनकी नजरें वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर हैं. फैंस अब उनके अगले कदम के बारे में जानना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

हाल ही में  Access Daily में बैला ट्विंस नज़र आईं. वहां पर उनसे रेसलमेनिया 42 स्टेटस को लेकर सवाल पूछा गया. निकी बैला ने जवाब देते हुए कहा, “ऑफिशियल तौर पर हम रेसलमेनिया 42 में रहेंगे. पिछले साल का रेसलमेनिया भी लास वेगास में था. वो काफी शानदार रहा था. इस बार भी लास वेगास में इवेंट होगा. बैला ट्विंस भी इसमें शामिल होंगी”.

ये भी पढ़ें:-WWE से निकाले गए फेमस रेसलर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 35 साल की उम्र में करियर का दुखद अंत!

---विज्ञापन---

निकी बैला 2025 में नहीं बन पाई चैंपियन

निकी बैला 2025 में एक्टिव रही थीं. उन्होंने पहले फेस के रूप में काम किया. वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर के साथ उनकी जोड़ी रही. निकी ने बाद में वकेर के ऊपर हील टर्न ले लिया था. वकेर को इसके बाद टाइटल मैच भी मिले, लेकिन वो चैंपियन नहीं बन पाईं. खैर अब निकी ने कह दिया है कि वो रेसलमेनिया 42 में जलवा बिखेरेंगी. ऐसा लगता है कि उनका अगला लक्ष्य वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल करना है.

ये भी पढ़ें:-जब WWE दिग्गज Triple H का खराब फिटनेस के लिए बना भद्दा मजाक, पेट बाहर और बाजू की लटकती चर्बी से हुई जगहंसाई!

First published on: Mar 09, 2026 03:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.