Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE को लगी किसकी नजर!, 2026 की शुरुआत में ये 4 उभरते स्टार्स इंजरी से हुए बाहर

WWE को 2026 की शुरुआत में बिजनेस के मामले में तगड़ा सफलता मिली है. इस बीच कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो इंजरी का शिकार हुए हैं. इन्हें एक्शन से तुरंत ही बाहर होना पड़ा है. शायद रेसलमेनिया 42 में भी इनका नजर आना मुश्किल है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 26, 2026 14:42

WWE Injured Stars: WWE ने 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. स्टार्स को पुश दिया गया है. सऊदी अरब में हुआ रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट भी तगड़ा रहा. इस बीच ट्रिपल एच की एक बड़ी टेंशन देखने को मिली है. कुछ उभरते स्टार्स को इंजरी की वजह से एक्शन बाहर होना पड़ा है. रेसलमेनिया 42 से पहले ऐसा होना कहीं ना कहीं बुरी खबर है. कंपनी ने इसके लिए बढ़िया प्लान तैयार किए थे. यहां हम आपको चार उभरते हुए स्टार्स के बारे में बताएंगे जो इंजरी का शिकार हुए हैं.

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड के लिए 2025 बहुत शानदार रहा. द विज़न ग्रुप का वो हिस्सा बने. पॉल हेमन के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने रोमन रेंस के पिन किया. 2026 की शुरुआत उनके लिए बढ़िया नहीं रही. 23 फरवरी 2026 को हुए Raw के एपिसोड में जे उसो और ऑरिजिनल एल ग्रांडे के खिलाफ मैच के दौरान उनके बाइसेप्स में इंजरी आ गई. बाद में बताया गया कि वो अनिश्चिकाल के लिए बाहर हो गए हैं. हो सकता है कि उन्हें सर्जरी करानी पड़े. कंपनी ने उनके लिए तगड़े प्लान तैयार किए थे, लेकिन अब बड़ा झटका लगा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE में आने से पहले क्या करते थे Roman Reigns? कैसे कड़ी मेहनत और लगन से रेसलिंग में बनाई अलग पहचान

---विज्ञापन---

ब्रॉन ब्रेकर

WWE ने पहले ही बता दिया कि ब्रॉन ब्रेकर उनके फ्यूचर स्टार हैं. 2025 उनके नाम रहा. पॉल हेमन के साथ मिलकर वो द विज़न को लीड कर रहे थे. आगे जाकर उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना भी पक्का था. इस महीने की शुरुआत में खबर आई कि ब्रेकर को हर्निया की सर्जरी करानी पड़ी है. इसके अलावा भी अन्य इंजरी से वो जूझ रहे हैं. मौजूदा समय में WWE टीवी से वो गायब हैं. रेसलमेनिया 42 से पहले उनका वापस आना काफी मुश्किल लग रहा है.

एल्टन प्रिंस

एल्टन प्रिंस ने भी अभी तक बहुत बढ़िया काम किया है. 2026 की शुरुआत में गर्दन की सर्जरी के कारण उन्हें भी एक्शन से बाहर होना पड़ा. पिछले साल उन्होंने फैंस को तगड़े मुकाबले दिए थे. खासतौर पर किट विल्सन के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में उनका दबदबा देखने को मिला था. प्रिंस को गर्दन की सर्जरी करानी पड़ी है. 2027 तक उनकी वापसी अब काफी मुश्किल है. वो भी उभरते हुए स्टार के रूप में काम कर रहे थे.

चेल्सी ग्रीन

चेल्सी ग्रीन ने पिछले कुछ सालों में वुमेंस डिवीजन में अपना दबदबा बनाया है. उन्होंने वुमेंस यूएस चैंपियन के रूप में भी बढ़िया काम किया. 2025 तो उनके लिए बेहतरीन रहा था. 2026 की शुरुआत उनके लिए सही नहीं रही. फरवरी की शुरुआत में उनका एंकल टूट गया. अब वो इन-रिंग एक्शन से बाहर हो गई हैं. ग्रीन का जलवा शायद अब रेसलमेनिया 42 में भी देखने को नहीं मिलेगा. ये कहीं ना कहीं कंपनी के लिए भी बड़ा झटका है.

ये भी पढ़ें:-बाप हिट, बेटा सुपरहिट, ब्रॉक लैसनर WWE में तो लड़का इस गेम में हैट्रिक लगाकर मचा रहा है धमाल

First published on: Feb 26, 2026 02:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.