WWE ने दिया John Cena को झटका! इन 3 कारणों से AJ Styles को पहले Hall of Fame 2026 में कर दिया शामिल

WWE Raw के एपिसोड में द अंडरटेकर ने कहा कि एजे स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि जॉन सीना को पहले मौका क्यों नहीं दिया गया. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि कंपनी ने क्यों इतना बड़ा कदम उठाया.

WWE

एजे स्टाइल्स को मिला बड़ा सम्मान

John Cena: रॉयल रंबल 2026 में हार के बाद एजे स्टाइल्स ने रेसलिंग को अलविदा कह दिया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में वो आए और उन्हें सभी ने ट्रिब्यूट दिया. इस दौरान द अंडरटेकर ने आकर कहा कि स्टाइल्स को 2026 हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. सीना ने पिछले साल के अंत में अपना आखिरी मैच लड़ा था. सभी को लगा था कि उन्हें 2026 हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. एक तरह से कहा जाए तो कंपनी ने सीना को झटका दिया है. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों स्टाइल्स को सीना से पहले इतना बड़ा सम्मान दिया गया.

विज्ञापन

क्या जॉन सीना की होगी वापसी?

2025 में पूरे साल जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चला. इस दौरान उन्होंने कुछ अपने पुराने विरोधियों का सामना किया. उन्होंने 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती. सीना ने कहा है कि वो इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं करेंगे. आप सभी जानते हैं कि रेसलिंग में कभी भी कुछ भी हो सकता है. हो सकता है कि सीना आगे जाकर फिर से रिंग में नज़र आएं. कोई भी नहीं चाहता था कि सीना संन्यास लें. सीना को शायद इस वजह से ही इतनी जल्द हॉल ऑफ फेम में कंपनी ने शामिल नहीं किया हो सकता है.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स करते हैं हॉल ऑफ फेम डिजर्व

जॉन सीना ने 2002 से WWE में काम करना शुरू किया था. एजे स्टाइल्स ने 2016 में WWE में एंट्री की. स्टाइल्स का WWE में आने से पहले ही रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम था. TNA सहित अन्य कंपनियों में उनका दबदबा था. इस बात को पूरी दुनिया मानती है. खुद सीना भी कह चुके हैं कि स्टाइल्स जैसा कोई दूसरा रेसलर नहीं मिल सकता है. इससे ये कहा जा सकता है कि सीना से पहले हॉल ऑफ फेम में जाना एजे डिजर्व करते हैं. WWE ने शायद इसी वजह से बड़ा कदम उठाया हो.

विज्ञापन

जॉन सीना को लेकर बड़े मौके पर हो सकता है ऐलान

WWE ने जॉन सीना को हमेशा बड़ा पुश दिया. उनके लिए रिटायरमेंट टूर प्लान किया. ऐसा पहले किसी रेसलर के साथ नहीं हुआ है. हो सकता है कि कंपनी ने सीना के लिए कोई बड़ी योजना बनाई होगी. WWE के किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की जा सकती है. ये भी हो सकता है कि उन्हें 2027 में मौका दिया जाए. इस कारण से भी स्टाइल्स को पहले बड़ा सरप्राइज देने का कदम उठाया हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ