WWE में 23 महीने बाद 7 फुट 3 इंच के विशालकाय रेसलर की वापसी, पुराने पार्टनर को दिया इमोशनल रिटायरमेंट ट्रिब्यूट

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते एजे स्टाइल्स को ट्रिब्यूट दिया गया. इस दौरान उनके पुराने कुछ साथी भी मौजूद रहे. उनका टैग टीम पार्टनर ने भी शो में शिरकत की. लंबे समय बाद वो रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र आए.

WWE

WWE Raw में आया फेमस स्टार

WWE Star Return: 23 फरवरी 2026 को हुआ WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त रहा. WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स को शो में अलग-अलग तरह से ट्रिब्यूट दिया गया. मेन इवेंट में उन्होंने अपनी बात रखी. खैर इस दौरान शो में स्टाइल्स के कुछ पुराने साथी भी नज़र आए. फैंस ने लंबे समय बाद 7 फुट 3 इंच के रेसलर ओमोस के दर्शन भी WWE टीवी पर किए. AAA के शो में ओमोस ने एंट्री जरूर की, लेकिन WWE के वीकली एपिसोड में वो अब जाकर दिखे हैं.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स और ओमोस का है पुराना रिश्ता

ओमोस ने WWE में अपने करियर की शुरुआत एजे स्टाइल्स के बॉडीगार्ड के रूप में की थी. धीरे-धीरे ओमोस इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आए. आलम ये रहा है कि स्टाइल्स और ओमोस ने टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. दोनों का टाइटल रन बढ़िया रहा. ओमोस को आगे बढ़ाने में स्टाइल्स का बहुत बड़ा हाथ रहा है. इस वजह से ही वो WWE Raw के एक बैकस्टेज सैगमेंट में दिखे. ओमोस ने शूट पहना हुआ था. बाद में स्टाइल्स को ट्रिब्यूट देने के लिए पूरे रोस्टर के साथ स्टेज पर भी आए.

विज्ञापन

ओमोस अंतिम बार WWE टीवी पर 5 अप्रैल 2024 को दिखे थे. उन्होंने आंद्रे द जायंट मेमोरियल मैच में हिस्सा लिया था. इसके बाद से उन्होंने Raw, SmackDown और प्रीमियम लाइव इवेंट में कम्पीट नहीं किया. करीब 23 महीने बाद उनकी Raw में एंट्री देखने को मिली है. अब देखना होगा कि कंपनी आगे उन्हें बड़े मौके पर कब बुक करेगी.

विज्ञापन

मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स को दिया गया ट्रिब्यूट

एजे स्टाइल्स ने अब WWE को अलविदा कह दिया है. 31 जनवरी 2026 को हुए रॉयल रंबल इवेंट में उन्होंने अपना आखिरी मैच गुंथर के साथ लड़ा था. इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में रखी गई शर्त के अनुसार उन्हें रिटायर होना पड़ा. Raw के मेन इवेंट मे स्टाइल्स ने एंट्री. उन्होंने अपने परिवार, साथी और फैंस का धन्यवाद किया. पूरे रोस्टर ने स्टेज पर आकर उनके लिए तालियां बजाईं. इसके बाद द अंडरटेकर ने एंट्री की. टेकर ने रिंग में आकर कहा कि स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाता है. ये बात सुनकर स्टाइल्स की आंखों से आंसू आ गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ