Brock Lesnar: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble 2026 है. फैंस की नजरें वहां पर होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर होंगी. ब्रॉक लैसनर को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. पूरी उम्मीद है कि वो रंबल मैच में बवाल मचाएंगे. लैसनर को इस बार सावधान रहना होगा क्योंकि कुछ स्टार्स उनका बुरा हाल कर सकते हैं. रोस्टर में कई ऐसे रेसलर्स हैं जो ताकत में द बीस्ट को टक्कर देते हैं. यहां हम तीन तगड़े सुपरस्टार्स का बात करेंगे जो रंबल मैच में लैसनर को तहस-नहस कर सकते हैं.
गुंथर
गुंथर ताकत के मामले में अब ब्रॉक लैसनर को पीछे छोड़ सकते हैं. उन्होंने अभी तक अपने स्लीपर होल्ड लॉक से सभी की हालत खराब की है. जॉन सीना जैसे दिग्गज को उन्होंने टैपआउट करा दिया है. रंबल मैच में इस बार गुंथर और द बीस्ट का आमना-सामना होना तय है. लैसनर को वहां पर सावधानी से कदम रखना होगा. उनकी एक गलती भारी पड़ सकती है. द रिंग जनरल उन्हें तहस-नहस कर एलिमिनेट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-Chris Jericho की WWE एंट्री पर बड़ा अपडेट, इस शो में आना मुश्किल, वापसी के लिए करना होगा इंतजार
ओबा फेमी
ओबा फेमी ने अभी तक NXT में अपने काम से सभी की वाहवाही लूटी है. उनकी ताकत के सामने हर किसी को झुकना पड़ा है. कंपनी भी उन्हें मेन रोस्टर में लाने की तैयारी कर रही है. वीकली शोज में उनके वीडियो दिखाए जा रहे हैं. उम्मीद के मुताबिक रंबल मैच में फेमी की एंट्री भी होगी. ऐसा हुआ तो ब्रॉक लैसनर के साथ उनका टकराव हो सकता है. फेमी अपनी ताकत और फुर्ती से द बीस्ट को ढेर कर सकते हैं.
रोमन रेंस
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं. सर्वाइवर सीरीज 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में रेंस और लैसनर ने एक-दूसरे पर कहर ढाया था. रंबल मैच में रोमन का कम्पीट करना भी लगभग पक्का है. कंपनी दर्शकों को उत्साहित करने के लिए दोनों की बुकिंग साथ में तगड़े अंदाज में जरूर करेगी. वहां पर द बीस्ट के ऊपर ट्राइबल चीफ इस बार कहर ढा सकते हैं. लैसनर को उनसे बचकर रहना होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के 3 बड़े विलेन जिनसे मौजूदा समय में फैंस सबसे ज्यादा नफरत करते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines