Chris Jericho की WWE एंट्री पर बड़ा अपडेट, इस शो में आना मुश्किल, वापसी के लिए करना होगा इंतजार

WWE में दिग्गज क्रिस जैरिको की बहुत जल्द वापसी होने वाली है. फैंस उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. अब के रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दर्शकों को उन्हें WWE रिंग में देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

WWE

कब होगी क्रिस जैरिको की वापसी?

विज्ञापन

Chris Jericho: क्रिस जैरिको पिछले कुछ महीनों से चर्चा में चल रहे हैं. WWE में उनकी वापसी अब तय लग रही है. अप्रैल 2025 के बाद से उनका जलवा AEW में नहीं दिखा. हाल ही में ऑफिशियल तौर पर खबर सामने आई कि 31 दिसंबर 2025 को उनका कॉन्ट्रैक्ट AEW के साथ खत्म हो गया है. बहुत जल्द WWE रिंग में वो कदम रख सकते हैं. उन्हें लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. खैर उन्हें WWE में देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

WWE में कब होगी क्रिस जैरिको की एंट्री?

5 जनवरी 2025 को Raw का एपिसोड शानदार होने वाला है. कंपनी द्वारा रेड ब्रांड के नेटफ्लिक्स में जाने की पहली सालगिरह मनाई जाएगी. WWE ने बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया है. कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि Raw के शो में क्रिस जैरिको की वापसी होगी. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं लग रही थीं. अब ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है. पूर्व WWE अनाउंसर जोनाथन कोचमैन ने अपने एक्स हैंडल पर बड़ी बात लिखी हुई है.

Advertisment

जोनाथन कोचमैन ने कहा,”क्रिस जैरिको Raw में नहीं होंगे. उनका रॉयल रंबल में एक नए कैरेक्टर के साथ वापसी करने का प्रोग्राम है. वो रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की तरह आकर्षण का केंद्र रहेंगे. प्रोमो देने और दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता के कारण उन्हें ऑन-एयर ज्यादा दिखाया जाएगा. मेरे सूत्रों के अनुसार जैरिको मौजूदा समय में बेस्ट शेप में दिखाई दे रहे हैं.”

ये भी पढ़ें:-Randy Orton के बाद 3 स्टार्स जो WWE Royal Rumble 2026 से पहले वापसी कर फैंस को खुश कर सकते हैं

क्रिस जैरिको ने बनाई तगड़ी बॉडी

क्रिस जैरिको 55 साल के हैं, लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है. उन्होंने अपनी तगड़ी फिजिक से युवा रेसलर्स को भी फेल कर दिया है. हाल ही में उनकी एक खास तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो अपने करियर के बेस्ट शेप में लग रहे हैं. उन्होंने अपना वजन भी कम कर लिया है. ऐसा लगता है कि वो WWE में धमाकेदार काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. WWE फैंस को वो बहुत जल्द बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ