Triple H: 2026 की शुरुआत हो गई है. WWE में इस साल बड़ी चीजें होने वाली हैं. फैंस काफी उत्साहित हैं. 5 जनवरी को होने वाला Raw का एपिसोड बहुत बड़ा होगा क्योंकि रेड ब्रांड के नेटफ्लिक्स में जाने की सालगिरह मनाई जाएगी. कंपनी ने तीन बड़े चैंपियनशिप मैचों का ऐलान कर दिया है. बहुत जल्द बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. कुछ स्टार्स का ब्रांड बदला जा सकता है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें द गेम जल्द ही SmackDown से Raw ब्रांड में भेजकर फैंस को खुश कर सकते हैं.
टिफनी स्ट्रेटन
टिफनी स्ट्रेटन के लिए 2025 बहुत शानदार रहा. शुरुआत में उन्होंने नाया जैक्स के ऊपर विमेंस मनी इन द बैंक कैश-इन कर विमेंस चैंपियनशिप जीती. इसके बाद उनका टाइटल रन 302 तक चला. जेड कार्गिल ने नवंबर में उन्हें हराया. इसके बाद से वो अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आई हैं. टिफनी SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं. ट्रिपल एच अब उन्हें Raw में शिफ्ट कर सकते हैं. वहां पर रिया रिप्ली, इयो स्काई और स्टेफनी वकेर जैसी बड़े स्टार्स के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE चैंपियन Cody Rhodes को जनवरी, 2026 में नहीं मिलेगी सांस लेने की फुर्सत, पूरा शेड्यूल आया सामने
सैमी ज़ेन
सैमी ज़ेन के लिए भी 2025 ठीक रहा. वैसे तो वो वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते थे, लेकिन ट्रिपल एच ने उन्हें यूएस चैंपियनशिप तक ही सीमित रखा. सैमी के पास मौजूदा समय में SmackDown में करने के लिए कुछ नहीं बचा है. यूएस टाइटल हारने के बाद से वो इधर-उधर ही भटक रहे हैं. Raw में आकर उनके लिए कुछ नई कहानियां बन सकती हैं. उन्हें ब्रांड में बदलाव की जरूरत भी है. ट्रिपल एच जल्द ही सैमी को भी रेड ब्रांड में भेज सकते हैं.
ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर के लिए SmackDown का सफर कुछ खास नहीं रहा है. 2025 में उन्हें बड़े मौकों पर हार का सामना ही करना पड़ा है. सर्वाइवर सीरीज में मेंस वॉरगेम्स मैच के लिए मैकइंटायर Raw ब्रांड के द विज़न ग्रुप में शामिल हुए थे. उन्होंने खूब बवाल मचाया था. मैकइंटायर मौजूदा समय में SmackDown का हिस्सा हैं. ट्रिपल एच अब उन्हें बहुत जल्द Raw में भेज सकते हैं. वहां पर वो विज़न ग्रुप के साथ कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-‘शादी के लिए तैयार हूं’, WWE की खूबसूरत हसीना Liv Morgan पर फेमस स्टार का फिसला दिल, कमेंट से मचा दी हलचल
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines