'शादी के लिए तैयार हूं', WWE की खूबसूरत हसीना Liv Morgan पर फेमस स्टार का फिसला दिल, कमेंट से मचा दी हलचल

WWE में लिव मॉर्गन अपनी खूबसूरती और तगड़े एक्शन के लिए फेमस हैं. हाल ही में उन्होंने इन-रिंग एक्शन में वापसी की थी. WWE की पोस्ट पर अब मॉर्गन को लेकर एक स्टार ने कमेंट कर सभी को चौंका दिया है.

WWE

WWE स्टार को लेकर आया बयान

Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. पिछले कुछ साल WWE में उनके लिए शानदार रहे हैं. उन्होंने अपने एक्शन से भी दिल जीता. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश भी दिया. मॉर्गन अभी 31 साल की हैं और उनकी शादी नहीं हुई है. आए दिन उन्हें शादी के ऑफर भी आते रहते हैं. अब एक रियलिटी टीवी स्टार ने मॉर्गन को लेकर मजेदार कमेंट किया है, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मई गई. उनका ये पोस्ट खूब वायरल भी हो गया है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन को लेकर आया बयान

WWE का हाल ही में होलीडे टूर शानदार रहा. इस दौरान जगह-जगह पर कंपनी ने लाइव इवेंट का आयोजन भी किया. टेम्पा, फ्लोरिडा में भी लाइव इवेंट हुआ. लिव मॉर्गन भी वहां पर एक्शन में नज़र आईं. उन्होंने लायरा वैल्किरिया को हराया. WWE ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें सुपरस्टार जॉर्डन केल्टनर ने भी कमेंट किया. आपको बता दें केल्टनर नेटफ्लिक्स के डेटिंग रियलिटी शो लव इज ब्लाइंड के स्टार हैं और वो अपने काम से खूब लोकप्रिय हैं. केल्टनर का दिल इस बार मॉर्गन पर फिसल गया है. उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर शादी के लिए तैयार हैं. मॉर्गन ने भी केल्टनर के एक पोस्ट को लाइक कर गहमागहमी बढ़ा दी है. सभी को लग रहा है कि आगे जाकर दोनों रिलेशनशिप में आ सकते हैं.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में लिव मॉर्गन ने की थी वापसी

जून 2025 में रेड ब्रांड के एक एपिसोड में कायरी सेन के खिलाफ मैच के दौरान लिव मॉर्गन के कंधे में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा. उन्होंने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी छोड़ दी. Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने लिव मॉर्गन के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी. मैच में काफी बवाल मचा था. इस मुकाबले में ही मॉर्गन ने वापसी कर सीना पर हमला किया था. उनकी वजह से मिस्टीरियो दोबारा टाइटल जीतने में कामयाब रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ