Cody Rhodes: जनवरी 2026 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स बहुत व्यस्त हैं. ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी मौजूदा समय में राइवलरी चल रही है. 9 जनवरी को कोडी अपनी चैंपियनशिप को मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. कोडी को अब नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में भी खूब ट्रेवल करना है. सभी जगह जाकर उन्हें परफॉर्म करना है.
कोडी रोड्स ने अपने एक्स हैंडल पर एक ग्राफिक के जरिए पूरे शेड्यूल का खुलासा किया है. उन्होंने तारीखों के बारे में भी बताया कि वो कहां-कहां जाने वाले हैं. 31 जनवरी को होने वाले रॉयल रंबल में भी अपना जलवा कोडी दिखाने वाले हैं. रंबल का आयोजन पहली बार सऊदी अरब में होगा. कोडी जनवरी में होने वाले लाइव इवेंट में भी परफॉर्म करेंगे. आइए आपको उनके शेड्यूल की जानकारी देते हैं.
WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने अपने शेड्यूल का किया खुलासा
-) 1 जनवरी: WWE लाइव इवेंट- सिरेक्यूज, न्यूयॉर्क
-) 2 जनवरी: WWE SmackDown- बफेलो, न्यूयॉर्क
-) 3 जनवरी: WWE लाइव इवेंट- वॉर्सेस्टर, मैसाचूसेट्स
-) 4 जनवरी: WWE लाइव इवेंट- ब्रिजपोर्ट, कनेक्टिकट
-) 8 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- लीपजिंग, जर्मनी
-) 9 जनवरी: SmackDown- बर्लिन, जर्मनी (ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच)
-) 15 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- न्यूकेसल, यूके
-) 16 जनवरी: SmackDown- लंदन, यूके
-) 17 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- डांस्क, पोलैंड
-) 18 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- नॉर्टिंघम, यूके
-) 20 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- बुसेल्स, बेल्जियम
-) 23 जनवरी: SmackDown- मॉन्ट्रियल, क्यूबेक
-) 24 जनवरी: मेन इवेंट- मॉन्ट्रियल, क्यूबेक
-) 30 जनवरी: SmackDown- रियाद, सऊदी अरब
-) 31 जनवरी: रॉयल रंबल- रियाद, सऊदी अरब