WWE: WWE Night of Champions 2025 में जेकब फाटू ने सोलो सिकोआ के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. सिकोआ का साथ देने के लिए जेसी माटेओ आए. इसके बाद टांगा लोआ ने भी वापसी की. इतना ही नहीं हिकुलियो ने डेब्यू करते हुए फाटू पर हमला किया. अंत में जेकब को अपना टाइटल गंवाना पड़ा. सिकोआ की नई ब्लडलाइन अब काफी मजबूत हो गई है. फाटू अकेले पड़ गए हैं. उन्हें भी मदद की जरूरत पड़ेगी. यहां हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WWE में सिकोआ की टीम के खिलाफ फाटू का साथ दे सकते हैं.
रोमन रेंस
रोमन रेंस WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं. कई साल तक उन्होंने हील के रूप में काम किया. अब वह फेस के तौर पर कार्य कर रहे हैं. रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन पर हमला किया था. तब से वह WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कई लोगों को लगता है कि रोमन वापसी के बाद रॉलिंस से अपना बदला लेंगे. हालांकि, चीजें अलग भी हो सकती हैं. रेंस और नई ब्लडलाइन का तगड़ा इतिहास रहा है. रोमन वापस आकर सोलो सिकोआ के खिलाफ जेकब फाटू का साथ दे सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर ब्लडलाइन की स्टोरी एक बार फिर लाइमलाइट में आ जाएगी.
जिमी उसो
जिमी उसो और जेकब फाटू के बीच पिछले कुछ हफ्तों से चीजें सही चल रही हैं. फाटू को सिकोआ और उनके साथियों से जिमी ने बचाया. ऐसा ही काम जिमी के लिए जेकब ने भी किया. हालांकि, अभी भी दोनों पूरी तरह से साथ नहीं आए हैं. पिछले हफ्ते जिमी और फाटू ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान जाहिर किया था.
सोलो सिकोआ की टीम से अकेले फाटू नहीं भिड़ पाएंगे. उन्हें किसी ना किसी का साथ चाहिए होगा. जिमी उनकी मदद के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. वह किसी बड़ी स्टोरी में भी अभी शामिल नहीं हैं. फाटू और जिमी टैग टीम बनाकर सिकोआ और उनके साथियों की हालत खराब कर सकते हैं.
आर-ट्रुथ
आर-ट्रुथ का रॉन किलिंग्स वर्जन सभी को पसंद आ रहा है. अलग लेवल पर वह इस समय काम कर रहे हैं. जॉन सीना के ऊपर उन्होंने खूब अटैक किया. DQ के जरिए जीत भी प्राप्त की. 30 मई को हुए SmackDown के एपिसोड में जेसी माटेओ ने ट्रुथ को सिंगल्स मैच में हराया था.
मैच खत्म होने के बाद माटेओ ने सोलो सिकोआ के साथ मिलकर ट्रुथ पर अटैक किया था. जिमी उसो ने आकर ट्रुथ को बचाया. ट्रुथ इस स्टोरी को आगे जोड़कर अब जेकब फाटू के साथ आ सकते हैं. प्रशंसकों को भी नई स्टोरी देखने को मिलेगी. फाटू और ट्रुथ की जोड़ी खूब नाम कमा सकती है.
ये भी पढ़ें- Birthday Special: करोड़ों के मालिक हैं WWE के किंग Cody Rhodes, यहां जानिए पूर्व चैंपियन की नेटवर्थ
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
18 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
19 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
52 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines