हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/16 साल पहले Vince McMahon की रची साजिश में फंसे थे John Cena, सिर्फ 32 सेकेंड में गंवाना पड़ा WWE टाइटल
WWE
16 साल पहले Vince McMahon की रची साजिश में फंसे थे John Cena, सिर्फ 32 सेकेंड में गंवाना पड़ा WWE टाइटल
WWE रिंग में आज से 16 साल पहले जॉन सीना को करारी हार का सामना करना पड़ा था. विंस मैकमैहन ने उनके साथ बड़ा गेम खेलकर सभी को चौंका दिया. सीना को अपना टाइटल भी गंवाना पड़ा था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
John Cena: WWE का Elimination Chamber बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट है. हर साल इसमें कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर मिलता है. जॉन सीना ने भी इस इवेंट में खूब कम्पीट किया है. उन्हें कई बार बड़े झटके भी लगे हैं. आज से 16 साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था. सीना सिर्फ 32 सेकेंड में अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे. एरीना में 17 हजार लोग मौजूद थे. सीना की हार पर सभी ने अपना सिर पकड़ लिया था. सीना ने अपने करियर में ज्यादातर फेस बनकर ही काम किया था. फैंस को इस वजह से उनसे बहुत लगाव था.
WWE Elimination Chamber 2010 में मचा था बवाल
WWE Elimination Chamber 2010 का आयोजन 21 फरवरी (भारत में 22 फरवरी) को हुआ था. सेंट लुईस, मिसौरी में हुए इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स ने हिस्सा लिया था. कंपनी ने तगड़े मैच बुक किए थे. शो के दूसरे मैच में शेमस ने Raw एलिमिनेशन चैंबर के अंदर जॉन सीना, ट्रिपल एच, कोफी किंग्सटन, टेड डिबियास जूनियर और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. सभी स्टार्स ने जीत के लिए पूरा दम लगाया और तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ट्रिपल एच ने 5वें नंबर पर एंट्री की थी. अंत में सीना और ट्रिपल एच रिंग में बचे थे. सीना ने द गेम को सबमिशन के जरिए हराकर टाइटल अपने नाम किया. सीना के करियर का ये 8वां वर्ल्ड टाइटल था.
जॉन सीना की खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. मैच खत्म होने के तुरंत बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने एंट्री की. विंस ने सीना से कहा कि वो रेसलमेनिया 26 में तभी जा पाएंगे, जब बतिस्ता को हरा देंगे. विंस ने कहा कि सीना को उसी वक्त अपना टाइटल डिफेंड करना होगा. सीना पहले से थके हुए और इसका पूरा फायदा बतिस्ता को मिला. बतिस्ता ने पहले सीना को स्पीयर मारा और फिर बतिस्ता बॉम्ब लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. बतिस्ता इसके बाद नए चैंपियन बन गए. सीना को विंस ने तगड़ा झटका दिया था. इस पल को भूल पाना आज भी बहुत मुश्किल होता है.
जॉन सीना का WWE में 23 साल का करियर शानदार रहा है. 17 बार वो वर्ल्ड चैंपियन रहे. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर काफी जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया था. सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night's Main Event में गुंथर के खिलाफ लड़ा. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में गुंथर ने टैपआउट के जरिए सीना को हराया. सीना की हार पर फैंस काफी निराश थे.
John Cena: WWE का Elimination Chamber बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट है. हर साल इसमें कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर मिलता है. जॉन सीना ने भी इस इवेंट में खूब कम्पीट किया है. उन्हें कई बार बड़े झटके भी लगे हैं. आज से 16 साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था. सीना सिर्फ 32 सेकेंड में अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे. एरीना में 17 हजार लोग मौजूद थे. सीना की हार पर सभी ने अपना सिर पकड़ लिया था. सीना ने अपने करियर में ज्यादातर फेस बनकर ही काम किया था. फैंस को इस वजह से उनसे बहुत लगाव था.
WWE Elimination Chamber 2010 में मचा था बवाल
WWE Elimination Chamber 2010 का आयोजन 21 फरवरी (भारत में 22 फरवरी) को हुआ था. सेंट लुईस, मिसौरी में हुए इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स ने हिस्सा लिया था. कंपनी ने तगड़े मैच बुक किए थे. शो के दूसरे मैच में शेमस ने Raw एलिमिनेशन चैंबर के अंदर जॉन सीना, ट्रिपल एच, कोफी किंग्सटन, टेड डिबियास जूनियर और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. सभी स्टार्स ने जीत के लिए पूरा दम लगाया और तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ट्रिपल एच ने 5वें नंबर पर एंट्री की थी. अंत में सीना और ट्रिपल एच रिंग में बचे थे. सीना ने द गेम को सबमिशन के जरिए हराकर टाइटल अपने नाम किया. सीना के करियर का ये 8वां वर्ल्ड टाइटल था.
---विज्ञापन---
जॉन सीना की खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. मैच खत्म होने के तुरंत बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने एंट्री की. विंस ने सीना से कहा कि वो रेसलमेनिया 26 में तभी जा पाएंगे, जब बतिस्ता को हरा देंगे. विंस ने कहा कि सीना को उसी वक्त अपना टाइटल डिफेंड करना होगा. सीना पहले से थके हुए और इसका पूरा फायदा बतिस्ता को मिला. बतिस्ता ने पहले सीना को स्पीयर मारा और फिर बतिस्ता बॉम्ब लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. बतिस्ता इसके बाद नए चैंपियन बन गए. सीना को विंस ने तगड़ा झटका दिया था. इस पल को भूल पाना आज भी बहुत मुश्किल होता है.
जॉन सीना का WWE में 23 साल का करियर शानदार रहा है. 17 बार वो वर्ल्ड चैंपियन रहे. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर काफी जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया था. सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ लड़ा. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में गुंथर ने टैपआउट के जरिए सीना को हराया. सीना की हार पर फैंस काफी निराश थे.