WWE Raw में इस हफ्ते होगी Brock Lesnar की धमाकेदार एंट्री! 3 बड़ी चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज

WWE Raw का आगामी एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है. ब्रॉक लैसनर वहां पर एंट्री करने वाले हैं. सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो शो में कौन सी बड़ी चीजें कर सकते हैं.

WWE

WWE Raw का एपिसोड होगा शानदार

Brock Lesnar: 23 फरवरी 2026 को WWE Raw का होने वाला एपिसोड जबरदस्त होगा. ब्रॉक लैसनर वहां पर वापसी करने वाले हैं. WWE ने पहले ही उन्हें लेकर बड़ा ऐलान कर दिया था. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर का अगला कदम क्या होगा. वो अपने फ्यूचर को लेकर कोई ऐलान कर सकते हैं. लैसनर रेड ब्रांड में आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. खैर यहां हम तीन चीजों के बारे में बताएंगे जो लैसनर रेड ब्रांड के एपिसोड में कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन

एलिमिनेशन चैंबर मैच में एंट्री का ऐलान

एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. वहां पर होने वाले मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. जो भी इसका विजेता होगा, उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चैंबर मैच में लैसनर का जलवा भी दिख सकता है. लैसनर रेड ब्रांड में आकर चैंबर मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं. वो इतने बड़े स्टार हैं कि उन्हें मुकाबले में क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं है. कंपनी उन्हें सीधे मौका दे सकती है.

विज्ञापन

ओबा फेमी से हो सकता है आमना-सामना

मेंस रॉयल रंबल मैच में ओबा फेमी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. उनका सामना ब्रॉक लैसनर से भी हुआ. इस पल को देखकर सभी खड़े हो गए थे. दोनों के बीच लड़ाई भी हुई. लैसनर ने फेमी को एलिमिनेट भी किया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेसलमेनिया 42 में लैसनर और फेमी की टक्कर हो सकती है. लैसनर रेड ब्रांड में आएंगे तो उनका सामना फेमी के साथ हो सकता है. लैसनर उन्हें रेसलमेनिया 42 में मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच में दे सकते हैं दखल

मेंस चैंबर मैच में छह स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. पांच के नाम सामने आ गए हैं. Raw के एपिसोड में जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच छठवें स्थान के लिए क्वालिफाईंग मैच है. लैसनर इस मैच में खुद को शामिल कर सभी की हालत खराब कर सकते हैं. वो मुकाबला जीतकर चैंबर मैच में प्रवेश कर सकते हैं. इस चीज की बहुत संभावनाएं भी बन रही हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE ने Brock Lesnar का WrestleMania 42 का बड़ा मैच किया रद्द! 27 साल के रेसलर को लगा तगड़ा झटका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ