Roman Reigns on Rumors: WWE दिग्गज रोमन रेंस ने Raw के आखिरी एपिसोड में धमाकेदार अंदाज में वापसी की। रोमन इसके पहले WrestleMania के बाद हुए रेड ब्रांड के शो का हिस्सा बने थे। बीच में रोमन एकदम ही टीवी से गायब थे और सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे। इसी बीच अफवाहें सामने आई थी कि रोमन रेंस के घर नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। हालांकि, रोमन ने इन्हें गलत बताया और मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
रोमन रेंस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
रोमन रेंस की वापसी के बाद का एक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। इसमें रोमन ने बताया कि वो फिर से पिता नहीं बने हैं और अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। रोमन ने कहा कि अब उनका दोबारा परिवार में नए मेहमान को लाने का कोई इरादा नहीं है। रोमन ने इसी बीच मजाकिया अंदाज में खूंखार रेसलर जेकब फाटू का जिक्र किया। आपको बता दें कि जेकब के 7 बच्चे हैं, वहीं रोमन 5 बच्चों के पिता हैं।
रोमन ने हंसते हुए कहा कि वो जेकब की बच्चों की संख्या के मामले में बराबरी नहीं करना चाहते हैं। रोमन ने कहा, ‘वो बोल रहे थे कि मैं जेकब फाटू की बराबरी करने की कोशिश कर रहा हूं? पांच हो गए हैं, इससे ज्यादा नहीं। मैंने अपना काम पूरा कर लिया है। अब नहीं।’
रोमन रेंस ने WWE में वापसी पर क्या किया?
Raw के आखिरी एपिसोड में सीएम पंक ने गौंटलेट मैच जीता। इसके बाद ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने मिलकर पंक और जे उसो पर हमला किया। इसके बाद रोमन ने वापसी की। उन्होंने ब्रॉन्सन और ब्रेकर, दोनों पर हमला किया। उन्होंने जे और पंक को बचाया। रोमन को दोबारा टीवी पर देखकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। वो अगले दो Raw के एपिसोड का भी हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे।
SummerSlam में किससे होगा रोमन रेंस का मैच?
रोमन रेंस ने Raw में वापसी करने के बाद आखिर में जे उसो से हाथ मिलाया। इसी बीच रोमन ने ब्रॉन्सन और ब्रेकर पर हमला किया। यह चीज संकेत दे रही है कि इन चारों के बीच एक टैग टीम मैच बुक किया जा सकता है। इसके लिए SummerSlam 2025 सबसे अच्छा विकल्प रह सकता है।
ये भी पढ़ें:- WWE ने 3 यंग रेसलर्स को फ्यूचर स्टार के तौर पर चुना, Roman Reigns-John Cena जैसे दिग्गजों की लेंगे जगह
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines