Evolution 2025: WWE Evolution प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए सुपरस्टार्स ने कमर कस ली है। इस शो के लिए कुछ धमाकेदार मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। कई सारी खूबसूरत विमेंस रेसलर्स रिंग में अपना जलवा बिखेरते हुए इतिहास का दूसरा Evolution खास बना सकते हैं। फैंस के हमेशा ही कुछ पसंदीदा स्टार्स होते हैं और वो उन्हें हारते हुए नहीं देखना चाहते हैं। आइए उन 4 खूबसूरत विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं, जिनकी अगर हार हुई, तो ट्रिपल एच पर फैंस का गुस्सा फूटेगा।
1. निकी बैला
निकी बैला WWE इतिहास की सबसे सफल और महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें Hall of Fame में भी शामिल किया गया था। निकी ने कुछ हफ्तों पहले धमाकेदार वापसी की थी। वो विमेंस बैटल रॉयल मैच में हिस्सा लेने वाली हैं। निकी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। अगर Evolution 2025 में उनकी हार हुई, तो वो आगे शायद ही नजर आएंगी।
उनके पास कोई स्टोरीलाइन एंगल नहीं होगा। इसी वजह से बैला को Evolution 2025 में होने वाले बैटल रॉयल मैच में जीत दर्ज करनी चाहिए। दरअसल, विजेता को विमेंस टाइटल के लिए भविष्य में मैच मिलेगा। निकी अगर जीती, तो वो Clash in Paris में चैंपियनशिप मैच लड़ पाएंगी। इसी वजह से निकी को ही जीत मिलनी चाहिए। अगर बैला हार गईं, तो फैंस का जरूर गुस्सा फूटेगा।
2&3. शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस अभी बतौर टैग टीम काम कर रही हैं। वो Evolution ने मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगी। यह दोनों दिग्गज फैटल 4 वे टैग टीम मैच का हिस्सा हैं। एलेक्सा ब्लिस ने जनवरी 2025 में वापसी की थी लेकिन उन्हें इसके बाद से बड़े मौके नहीं मिले हैं।
शार्लेट फ्लेयर को भी महत्वपूर्ण मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से दोनों को अब फैंस जीत दर्ज करते हुए देखना चाहते हैं। अभी प्रशंसकों के मन में यह सवाल है कि फ्लेयर और ब्लिस बतौर टीम कैसा काम करेंगी। शार्लेट और ब्लिस को इसी वजह से चैंपियन बनाया जाना चाहिए। इससे विमेंस टैग टीम डिवीजन में फैंस का उत्साह बढ़ जाएगा। अगर फ्लेयर और ब्लिस को हार मिली, तो उनकी टीम टूट सकती है। अगर टीम टूटी, तो ट्रिपल एच पर फैंस का गुस्सा फूटेगा।
4. टिफनी स्ट्रैटन
टिफनी स्ट्रैटन को फैंस पसंद करते हैं। लोगों का मानना है कि जब स्ट्रैटन अपने रेसलिंग करियर को खत्म करेंगी, तो उनका नाम दिग्गजों में दर्ज होगा। इसके लिए स्ट्रैटन को दिग्गजों को हराना होगा। Evolution 2025 में उनका सामना ट्रिश स्ट्रेटस से होगा, जहां WWE विमेंस चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी। इस मुकाबले में स्ट्रैटन को जीत दर्ज करके अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रखना होगा। अगर टिफनी की हार हो गई, तो उनका कद पूरी तरह से गिर जाएगा और फैंस में उनकी रुचि खत्म हो जाएगी। इसी के चलते स्ट्रैटन को जीत मिलनी चाहिए। दिग्गज को हराने से वो अलग लेवल पर चली जाएंगी।
ये भी पढ़ें:- WWE फैंस को Roman Reigns की वापसी का इंतजार, इन 3 शोज में आकर मचा सकते हैं धमाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
20 mins agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
42 mins agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
3 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines