हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संन्यास ले चुका स्टार खिलाड़ी खेलेगा रणजी मैच, सौरव गांगुली को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wriddhiman Saha: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपना आखिरी रणजी मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं अपने रणजी संन्यास को लेकर सौरव गांगुली के बारे में बातचीत करते हुए साहा ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
sourav ganguly

Wriddhiman Saha: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस बार ये खिलाड़ी आईपीएल 2025 में भी खेलता हुआ दिखाई नहीं देगा। हालांकि अब रिद्धिमान अपना आखिरी रणजी मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। रिद्धिमान बंगाल की तरफ से अपना आखिरी रणजी मैच खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन साहा साल 2023 में ही रणजी से भी संन्यास लेना चाहते थे। जिसको लेकर अब साहा ने बड़ा खुलासा किया है।

रणजी के इस सीजन में क्यों किया खेलने का फैसला

स्पोर्ट स्टार पर बातचीत करते हुए रिद्धिमान साहा ने बताया कि “दादी (गांगुली) और मेरी पत्नी की वजह से ही मैंने इस सीजन में खेलने और बंगाल से संन्यास लेने का फैसला किया। वरना, 2023 में ही मैंने इसे छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन रोमी और दादा ने मुझे थोड़े और समय तक खेलने के लिए राजी कर लिया।” रणजी ट्रॉफी में बंगाल का अगला मुकाबला पंजाब के साथ होगा, ये साहा का आखिरी मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें:- आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि “मैं कुछ समय के लिए अपने रिटायरमेंट जीवन का आनंद लेना चाहता हूं, बस अपने परिवार के साथ। अगर मेरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 45 या उससे अधिक होता तो मुझे ज्यादा खुशी होती, लेकिन यह ठीक है। मैंने हमेशा जीत के लक्ष्य के साथ मैदान पर कदम रखा है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा।”

ऐसा रहा रिद्धिमान साहा का करियर

रिद्धिमान साहा ने अपने क्रिकेट करियर में टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट, 9 वनडे मैच खेले थे। 40 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए साहा ने 1353 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे। वहीं 9 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए साहा ने महज 41 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 170 आईपीएल मैच भी खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते उन्होंने 2934 रन बनाए थे। आईपीएल में साहा के बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक निकले थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- AUS vs SL: स्टीव स्मिथ ने बनाया खास कीर्तिमान, सचिन-गावस्कर जैसे दिग्गजों के क्लब में पाई एंट्री

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola