RCB की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने मेन्स टीम की उड़ाई खिल्ली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

WPL 2024: आरसीबी ने वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इससे दुनियाभर में पहली बार आरसीबी टीम का डंका बजा है। बैंगलोर की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बैंगलोर की मेंस टीम का मजाक बना दिया है।

WPL 2024 Rcb won final Rajsthan Royals Make fun of RCB Mens Team

डब्ल्यूपीएल 2024।

विज्ञापन

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को हराकर 16 वर्षों का इंतजार खत्म कर दिया है। आरसीबी के फैंस वर्षों से इंतजार कर रहे थे कि कब उनकी टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी, अब जो काम इतने दिनों से आरसीबी की मेन्स टीम नहीं कर सकी थी अब वो काम वुमेंस टीम ने कर दिखाया है। इससे सोशल मीडिया पर फैंस छा गए हैं। मीम्स की बौछार हो रही है। आरसीबी के करोड़ों सोशल मीडिया फैंस बैंगलोर की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी की वुमेंस टीम की जीत के बाद आरसीबी की मेंस टीम की खिल्ली उड़ा दी है।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के पोस्ट में क्या है खास

राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर की जीत के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने आरसीबी को जीत की बधाई देने के साथ-साथ एक ऐसा फोटो शेयर किया है, जिससे आरसीबी की मेंस टीम का मजाक बन गया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पोस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दो किरदार का फोटो लगाया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जेठा लाल से सिलेंडर उठ भी नहीं पाता है, लेकिन तभी सिरियल की किरदार दया बेन आती है और सिलेंडर को एक ही हाथ से उठाकर ले जाती है। इस पोस्ट का अर्थ साफ है कि जो काम अभी तक आरसीबी की मेंस टीम नहीं कर सकी थी, वह काम आरसीबी की वुमेंस टीम ने कर दिखाया है।

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1769410606686408847

विज्ञापन

16 वर्षों का सूखा हुआ खत्म

राजस्थान रॉयल्स का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस अंदाज में वुमेंस टीम को जीत की बधाई दी है कि फैंस इस पर कमेंट के बौछार कर रहे हैं। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर विराट कोहली की मेंस टीम की खिल्लियां उड़ा रहे हैं। आरसीबी की टीम साल 2008 से ही आईपीएल खेल रही है, लेकिन अभी तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। दूसरी ओर आरसीबी की वुमेंस टीम ने अपने दूसरे ही सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इससे आरसीबी फैंस के दिलों को सुकून मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ