WPL 2024: RCB की जीत के बाद बेंगलुरु की सड़कें जाम, फैंस ने पूरी रात किया जश्न; Watch Video

WPL 2024 RCB Champion: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पहली बार चैंपियन बनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेंगलोर की सड़कों पर फैंस ने जमकर जश्न मनाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

WPL 2024 Royal Challengers Bangalore Champion fans reaction watch video

WPL 2024 Royal Challengers Bangalore Champion fans reaction watch video Image Credit: Social Media

WPL 2024 RCB Champion: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया है। आईपीएल इतिहास में अभी तक आरसीबी ने एक भी बार खिताब नहीं जीता है लेकिन डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही सीजन में आरसीबी ने खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी की जीत के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेंगलोर की सड़कों पर आरसीबी के फैंस ने जमकर जश्न मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बेंगलोर की सड़कें हुई जाम

आरसीबी फैंस के लिए ये जीत काफी मायने रखती है। आईपीएल और डब्ल्यूपीएल को मिलाकर 17 साल के इंतजार के बाद आरसीबी फैंस को ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाने को मिला है। ऐसे फैंस ने इस जीत को खूब शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेंगलोर का बताया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में आरसीबी फैंस अपनी टीम के चैंपियन बनने का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली का सपना तोड़ आरसीबी ने अपना सपना पूरा किया

वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार हराया है और वो भी एक बड़े मुकाबले में। इससे पहले चार बार ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी और चारों बार दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराया था। पिछला सीजन आरसीबी के लिए बेहद खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन में भी फाइनल तक पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी।

विज्ञापन

पिछले सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इस बार आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पूरी टीम महज 113 रन ही बना सकी थी। मैच में एक समय दिल्ली की बल्लेबाजी काफी शानदार चल रही थी और 64 रन तक टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा था। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी की और दिल्ली की पूरी टीम 18.3 ओवर में ढेर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ