WPL 2024, DC vs GG Playing 11: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बेथ मूनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है।
दोनों के बीच यह मुकाबला सिर्फ औपचारिकता मात्र ही माना जा रहा है, लेकिन इस सीजन हार से शुरुआत करने वाली गुजरात जायंट्स सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान की मेग लैनिंग चाहेंगी की उनकी टीम ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ करें ताकि उनके खिलाड़ियों का मनोबल नॉक आउट मैचों में भी बना रहे।
दिल्ली और गुजरात हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच डब्ल्यूपीएल इतिहास में तीन बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें दो बार दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को हराया है। वहीं एक मैच गुजरात के पक्ष में गया है। वहीं इस सीजन में जब पहली बार इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी। उसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 25 रनों से हराया था। हालांकि आज के मैच में देखना यह होगा कि क्या गुजरात जायंट्स इस सीजन का अंत जीत के साथ करने में कामयाब हो पाती है या फिर उन्हें एक बार फिर दिल्ली से हार का मुंह देखना होगा। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग को भी उनके खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: 3 ऑलराउंडर, 3 ओपनर, 2 विकेटकीपर, क्या ऐसा हो सकता है स्क्वाड? देखें Probable 15
दिल्ली कैपिटल्स का पिछला मैच
गुजरात जायंट्स से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला था। उस मैच में दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्स ने सिर्फ 36 गेंदों पर 58 रन की खास पारी खेली थी। वहीं ऐलिस कैप्सी ने भी 32 गेंदों पर 48 रन का योगदान दिया था। वहीं कप्तान मेग लैनिंग ने भी बल्लेबाजी में दम दिखाया था। इनके अलावा गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मैरिजेन कप्प और शिखा पांडे ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके दम पर दिल्ली ने बैंगलोर के खिलाफ 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दिल्ली के कप्तान को उनके खिलाड़ियों ने उसी खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की खुली किस्मत, आईपीएल से पहले फॉर्म में लौटा विस्फोटक खिलाड़ी
गुजरात जायंट्स का पिछले मैच में हाल
गुजरात जायंट्स ने इससे पहले अपना आखिरी मैच यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेला था। उस मैच गुजरात की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी शानदार रही थी। यूपी के खिलाफ गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी में लौरा वोल्वार्ड्ट और कप्तान बेथ मूनी ने शानदार पारियां खेली थीं। हालांकि यूपी के खिलाफ गुजरात का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फेल साबित हुआ था, लेकिन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दमपर गुजरात ने यूपी को 8 रन से हरा दिया था।
गुजरात की तरफ से गेंदबाजी में तेज गेंदबाज शबनम शकील ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए थे। जबकि कैथरीन ब्राइस और एशले गार्डनर को भी एक-एक सफलता मिली थी। अब एक बार फिर बेथ मूनी चाहेंगी कि उनके खिलाड़ी ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाए और डब्ल्यूपीएल 2024 में अपना सफर जीत के साथ खत्म करें।
गुजरात जायंट्स Playing 11
लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), दयालन हेमलता, फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, शबनम एमडी शकील, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप
दिल्ली कैपिटल्स Playing 11
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
28 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
33 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
54 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines