---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: हार्दिक पांड्या की खुली किस्मत, आईपीएल से पहले फॉर्म में लौटा विस्फोटक खिलाड़ी

Ranji Trophy 2024 Final, Shams Mulani : मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर शम्स मुलानी ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया है। पहली पारी में 3 विकेट हासिल करने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनकी यह परफॉर्मेंस देखने के बाद यकीनन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या खुश होंगे।

---विज्ञापन---

Ranji Trophy 2024 Final, Shams Mulani: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें मुंबई इंडियंस का एक धाकड़ ऑलराउंडर भी मुंबई की टीम से खेल रहा। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पहले बल्ले से धमाल मचाया और उसके बाद विदर्भ टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर कमरतोड़ने का काम किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपने इस खिलाड़ी के फॉर्म में लौटने से काफी खुश होंगे। दरअसल मुंबई इंडियंस को 17वें सीजन का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। जिसके लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है।

फॉर्म में लौटा स्टार खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शम्स मुलानी इस बार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले हैं। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर इस समय रणजी ट्रॉफी 2024 फाइनल में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस धाकड़ गेंदबाज ने पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान शम्स मुलानी ने 85 गेंदों पर नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली थी। मुलानी की इस पारी में 6 चौके शामिल थे। मुलानी की घातक गेंदबाजी देखने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश होंगे।

---विज्ञापन---

शम्स मुलानी का करियर

मुंबई के शम्स मुलानी 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े थे। उनका डोमेस्टिक करियर काफी शानदार रहा था। शम्स मुलानी ने 2022-23 के रणजी ट्रॉफी में 46 विकेट हासिल किए थे। वहीं 2022-23 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शम्स का जलवा देखने को मिला था। शम्स ने सैयद मुश्ताक अली उस सीजन में 10 मैच खेले थे। जिसमें 16 विकेट चटकाए थे। उनके दमदार प्रदर्शन को देखने के बाद मुंबई इंडियंस ने इस बार शम्स को नेट बॉलर से अपने स्क्वाड में शामिल किया है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार हार्दिक पांड्या शम्स मुलानी को शुरुआती मैच से ही अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं- ICC Rankings: डेब्यू करते ही देवदत्त पडिक्कल का जलवा, सरफराज खान से भी रैंकिंग में निकले आगे

---विज्ञापन---

24 मार्च को मुंबई इंडियंस का पहला मैच

पांच बार की आईपीएल खिताब विजेता टीम मुंबई इंडियंस 17वें सीजन का पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। खास बात यह है कि हार्दिक पांड्या इस सीजन से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान थे, लेकिन आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेड विंडो के चलते हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ में वापस बुला लिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर, क्या सरफराज खान की खुलेगी किस्मत?

अब मुंबई के फैंस हार्दिक पांड्या से उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस सीजन मुंबई इंडियंस को उनका छठा खिताब जिताए। बता दें कि 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद पहले ही सीजन में उन्होंने गुजरात को चैंपियन बना दिया था। जबकि दूसरे सीजन में गुजरात ने फाइनल तक का सफर तय किया था। अब वहीं प्रदर्शन मुंबई इंडियंस भी हार्दिक पांड्या से कर रहे हैं।

First published on: Mar 13, 2024 05:44 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola