Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा। ये महिला वनडे वर्ल्ड कप का 13वां सीजन है। 5 मैदानों पर इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। महिला वनडे वर्ल्ड कप में इस बार कुल 31 मैच खेले जाएंगे। इस बार टीम इंडिया के पास घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर खिताब जीतने का सुनहार मौका है। वहीं इस टूर्नामेंट में फैंस को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।
इस दिन होगा भारत-पाक मैच
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर से करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। हालांकि फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार रहेगा। टीम इंडिया 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। ये महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से 12 अक्टूबर और इंग्लैंड से 19 अक्टूबर को होगा।
अभी तक खिताब नहीं जीत पाई टीम इंडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज तक वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें अपने पहले महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर रहने वाली हैं। टीम का हालिया प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। इंग्लैंड में खेली गई वनडे और टी20 दोनों सीरीज में महिला टीम ने इंग्लैंड को हराया था।
2 बार भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है लेकिन दोनों बार टीम के हाथ निराशा लगी है। साल 2005 में पहली बार भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची थी, इसके बाद साल 2017 में दूसरी बार टीम फाइनल तक पहुंची थी।
ये भी पढ़ें:-क्या बुमराह बनेंगे एशिया कप में उपकप्तान, टीम इंडिया की समस्या का कैसे समाधान?
संबंधित खबरें
सूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
56 mins agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
57 mins agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
2 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
4 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
11 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
11 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
11 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines