Wide Ball goes for Six: क्रिकेट के इतिहास में आपने कई अजीबोगरीब घटनाएं देखीं होंगी, लेकिन कनाडा में खेले जा रहे सुपर 60 टूर्नामेंट में कुछ ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं देखा गया था. सेमीफाइनल मैच के दौरान एक वाइड बॉल बल्लेबाज और विकेटकीपर के ऊपर से सीधे बाउंड्री पार चली गई. यह देखकर दर्शकों के साथ-साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हैरान रह गए. सबको लगा कि छक्का हो गया और बिना लीगल गेंद के 7 रन हो गए, लेकिन अंपायर ने सिर्फ 5 रन ही दिए. इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं, फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?
वाइड गेंद गई सीधे बाउंड्री पार
दरअसल, यह अनोखा नजारा टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के बीच कनाडा सुपर 60 के सेमीफाइनल मुकाबले में देखने को मिला. जब मिसिसॉगा की ओर से खेल रहे अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान की एक गेंद इतनी उंची उठी की वो बल्लेबाजी कर रहे कीरोन पोलार्ड और विकेटकीकपर के सिर के ऊपर से सीधे बाउंड्री पार चली गई. इस हिसाब से छक्का था और लोगों को लगा कि बिना किसी लीगल गेंद के बल्लेबाजी टीम को 7 रन मिल गए. हालांकि, अंपयार ने सिर्फ 5 रन ही दिए.
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, छक्का तभी दिया जाता है, जब गेंद बल्ले से लगकर सीधे बाउंड्री के पार जाती है. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ था. अगर गेंद बिना बल्ला का छुए पिच पर टप्पा खाकर सीधे बाउंड्री पार जाता है तो चौका माना जाएगा. इसलिए अंपायर ने इसे चौका करार दिया और वाइड का एक रन जोड़कर 5 रन दिए.
ये भी पढ़ें- 3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, सिलेक्टर्स बना रहे हैं बड़ा प्लान
क्या कहते हैं नियम?
नियम 19.7.1 के मुताबिक, किसी गेंद पर छक्का तभी दिया जाता है, जब बल्लेबाज के बल्ले से लगने के बाद गेंद बिना जमीन पर टप्पा खाए सीधे बाउंड्री के पार गिरती है. हालांकि, गेंद अगर किसी फील्डर को छूने के बाद भी सीधे बाउंड्री के बाहर गिरती है, तो भी छह रन मिल सकते हैं. लेकिन अली खान की गेंद पोलार्ड से काफी ऊपर निकल गई और विकेटकीपर भी उसे पकड़ने में नाकाम रहे. गेंद मैदान के अंदर टप्पा खाने के बाद बाउंड्री तक पहुंची, इसलिए इसे छक्का नहीं माना गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि दर्शक शुरुआत में इसे छक्का समझकर जश्न मनाने लगते हैं, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें पता चलता है कि यह वाइड गेंद थी.
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टोरंटो सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिसिसॉगा मास्टर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी और टोरंटो सिक्सर्स की टीम ने मुकाबला 9 रन से जीत लिया.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन मीटिंग पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
14 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
24 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines