WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंजरी के चलते नहीं खेल पाए थे। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में वापसी के लिए स्मिथ पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच और स्टीव स्मिथ इस बात के संकेत दे चुके हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में फील्डिंग के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी। अब वो इस चोट से उभर चुके हैं और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त भी है। आइए आपको भी बताते हैं कि ये शर्त क्या है और इसके पीछे की वजह क्या है।
किस शर्त पर होगी स्मिथ की वापसी?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में स्मिथ को स्लिप में फील्डिंग करते हुए उंगली में चोट लगी थी। अब अगर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में खेलेंगे तो स्लिप में फील्डिंग नहीं कर पाएंगे। चोट को ध्यान में रखते हुए उनको एहतियात के तौर पर स्लिप में फील्डिंग करने से बचना होगा। इसको लेकर स्मिथ ने खुद बताया कि, “विकेट के सामने खड़े होकर फील्डिंग करना मेरे लिए तोड़ा अजीब होगा। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट मैच में इससे पहले मैंने ऐस कुछ किया है। मिड ऑन, मिड ऑफ और फाइन लेग पर फील्डिंग करना स्लिप में खड़े होने से काफी अलग होगा।”
स्मिथ की वापसी, कौन होगी टीम से बाहर?
स्टीव स्मिथ की वापसी होते ही एक खिलाड़ी की प्लेइंग 11 से छुट्टी होना तय है। उनकी जगह पहले मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जोश इंग्लिश को मौका दिया गया था लेकिन वो दोनों ही पारियों में फ्लॉप नजर आए। पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 तो वहीं दूसरी पारी में वो केवल 12 ही बना पाए थे। ऐसे में स्मिथ की वापसी होने पर उनकी प्लेइंग 11 से बाहर होना लगभग तय ही माना जा रहा है।
स्मिथ की वापसी से मजबूत होगी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी
टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक जड़ चुके स्टीव स्मिथ की वापसी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में नई जान फूंक देगी। पहले टेस्ट मैच में टीम ने जीत जरूर हासिल की थी लेकिन बल्लेबाजी काफी लड़खड़ाती हुई नजर आई थी। दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के साथ टीम इस सीरीज पर भी कब्जा करना चाहेगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत जीत के साथ करेगी।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: जडेजा के रिटायरमेंट पर ऋषभ पंत ने लिए मजे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
31 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines