हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विराट कोहली ने क्यों लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? अब सामने आ गई असली वजह

Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट प्रारूप क्यों छोड़ने का फैसला किया? इस सवाल का जवाब किंग कोहली ने कुछ साल पहले ही दे दिया था।

विज्ञापन

Virat Kohli: दुनिया के महान खिलाड़ियों में एक विराट कोहली ने 12 मई को करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया। उन्होंने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली का संन्यास लेना भारत के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि वह टेस्ट के लिए भारतीय टीम की सबसे अहम कड़ी थे। हालांकि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों संन्यास लिया। इसकी वजह सामने आ गई है। उन्होंने कुछ साल पहले ही इस बात का जिक्र कर दिया था।

विराट कोहली ने क्यों लिया संन्यास?

विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। हालांकि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने की बात पर कुछ साल पहले ही रिएक्ट किया था। कोहली ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जिस दिन मुझे लगेगा की मेरे अंदर जीतने की उर्जा नहीं है। उस दिन मैं देश के लिए नहीं खेल पाऊंगा। मैं सिर्फ भारत के लिए खेलना नहीं चाहता हूं, मैं उर्जा और जीतने की भूख के साथ देश के लिए खेलता हूं। जिस दिन मेरे अंदर से उर्जा खत्म हो जाएगी। मैं संन्यास ले लूंगा। विराट की पुरानी बातचीत से साफ हो गया कि आखिरकार उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से क्यों संन्यास ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिया था बड़ा हिंट

विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट दौरा ऑस्ट्रेलिया में किया था। इस दौरान 5 मैचों की खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट ने टेस्ट क्रिकेट से थकने की बात कही थी। विराट ने अपने साथी खिलाड़ी से कई बार कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट से थक चुके हैं। हालांकि उस समय साथी खिलाड़ियों ने विराट की बात को गंभीरता से नहीं लिया। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली और टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी था। ऐसे में टीम के साथी खिलाड़ियों ने विराट की बात को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट को भारी नुकसान

भारतीय टेस्ट टीम को भारी नुकसान पहुंचा है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आर अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया, जबकि रोहित शर्मा ने भी हाल ही में टेस्ट प्रारूप छोड़ने का फैसला किया है। अब दोनों दिग्गजों के बाद विराट कोहली ने भी अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। पिछले 6 महीनों में भारत के 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola