ICC New Rule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने अपने नियमों में कई बदलाव किए हैं। नए नियम में गेंद, फील्डिंग और समय को लेकर बदलाव किया गया है। वनडे में अब 34 ओवर के अंदर 2 नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा आईसीसी ने फील्डिंग में भी कुछ बदलाव किया है। जबकि टेस्ट क्रिकेट में अब स्टॉप क्लॉक की एंट्री हो गई है। स्टॉप क्लॉक का नियम टेस्ट से पहले वनडे क्रिकेट में लागू था। लेकिन अब आईसीसी ने इस नियम को टेस्ट में भी लाने का फैसला किया है। ताकि बेवजह समय बर्बाद न हो। क्या होता है स्टॉप क्लॉक का नियम? आइए जानते हैं…
क्या होता है Stop Clock?
स्टॉप क्लॉक का नियम वनडे में लागू था। लेकिन अब ये नियम टेस्ट में भी लागू हो गया है। दरअसल, अब प्रत्येक टीम को 60 सेकंड यानी 1 मिनट के अंदर में अगला ओवर शुरू करना होगा। ऐसा नहीं करने पर फील्डिंग टीम को 2 बार अंपायर की ओर से चेतावनी दी जाएगी। तीसरी बार ये गलती होने के बाद फील्डिंग टीम को 5 रनों की पेनल्टी झेलनी होगी। पहली दो चेतावनी 80 ओवर के अंतराल तक ही मान्य होगी। इसके बाद नया चक्र चलेगा। यानी अब साफ है कि आईसीसी ने समय बचाने के लिए ये नया नियम लागू किया है। अब कप्तानों को 60 सेकंड के अंदर ही नया ओवर शुरू करना पड़ेगा।
वनडे में भी इस्तेमाल होंगी 2 नई गेंदें
वनडे क्रिकेट में भी आईसीसी ने कुछ बदलाव किए हैं। अब 34 ओवर के अंतराल में ही 2 नई गेंदें उपयोग की जाएगी। 34 ओवर के बाद फील्डिंग टीम को दोनों में से कोई एक गेंद चुननी पड़ेगी, जो 50 ओवर तक यूज होगी। माना जा रहा है कि इस नियम में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा। उन्हें पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा फील्डिंग में भी आईसीसी ने कुछ बदलाव किए हैं। अगर कोई फिल्डर बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ने के लिए गेंद को हवा में फेंककर बाउंड्री लाइन के उस पार पहुंच जाता है तो वह केवल एक बार ही गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर टच कर सकता है, तभी उसके कैच की मान्यता होगी। अगर वह बाउंड्री लाइन के बाहर 2 बार जाता है तो उसका कैच अवैध माना जाएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
26 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
31 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines