IND vs SL: श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया. इसके बाद मुकाबले का नतीजा निकलवाने के लिए अंपायर ने सुपर ओवर कराने का फैसला किया. श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान चौथी गेंद चर्चा का विषय रही. अंपायर ने दासुन शनाका को आउट देने के बाद भी नॉट आउट करार दिया. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.
चौथी गेंद पर क्या हुआ था?
श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 2 रन था. अर्शदीप सिंह ने दासुन शनाका को एक वाइड यॉर्कर फेंकी और गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथ में गई. उन्होंने शनाका को रन आउट कर दिया. मैदानी अपंयार ने भी शनाका को आउट दे दिया. हालांकि अपंयार ने बाद में फैसला बदल दिया, दरअसल भारतीय खिलाड़ियों ने अपंयार से पहले कैच की अपील कर दी थी. क्योंकि फैसला कॉट बिहाइंड की अपील को लेकर थर्ड अंपायर के पास रिव्यु के लिए पहुंच चुका था, इसीलिए गेंद को डेड मान लिया गया और संजू द्वारा दसुन शनाका का रन आउट मानने नहीं माना गया। बाद में थर्ड अंपायर ने दसुन शनाका को रिव्यु में नॉट आउट पाया, जिसके चलते फील्ड अंपायर का लिया गया फैसला बदल दिया गया। नतीजतन दसुन शनाका आउट होकर भी आईसीसी के एक नियम की बदौलत नॉट आउट हो गए।
हालांकि इससे ठीक अगली गेंद पर दसुन शनाका अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट भी हो गए और भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए सिर्फ तीन रनों का लक्ष्य मिला।
श्रीलंका ने बनाए थे 2 रन
श्रीलंका ने सुपर ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 2 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. सूर्या ने पहली ही गेंद पर 3 रन बनाए थे.
सुपर ओवर से पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ कर दिया. पाथुम निसांका ने श्रीलंका की ओर से 58 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी. हालांकि उनकी पारी बेकार चली गई.
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच में पाकिस्तान से हुआ था बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
23 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
45 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
56 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines