IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने 17 रनों से रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करके शतक ठोक दिया. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला. इस अवार्ड को लेते समय किंग विराट कोहली ने बीसीसीआई को विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर बड़ा हिंट दिया है.
विराट कोहली ने बीसीसीआई को दिया बड़ा हिंट
टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई चाहती है कि किंग विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आए. हालांकि कोहली ने लंबे समय से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है. रांची वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद विराट कोहली ने इसको लेकर कहा, ‘अगर आप समझेंगे तो मैं बता दूं कि बहुत ज्यादा तैयारी में मेरा यकीन नहीं होता. मेरा सारा क्रिकेट मानसिक तौर पर निर्भर करता है. अगर मैं मानसिक रूप से आजाद या फ्री हूं, तो वह चीज मेरी बैटिंग में भी नजर आती है. अगर मैं मेंटली अच्छा महसूस कर रहा हूं तो मैं अपना गेम खेल सकता हूं.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया से मिली हार, फिर भी साउथ अफ्रीका ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान को पछाड़ किया ये कारनामा
फिट नजर आ रहे हैं किंग कोहली
बात फिटनेस की करें तो विराट कोहली पिछले 10 साल से बहुत ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर कोई सवाल नहीं है. मैच फिटनेस को लेकर तो कोहली का जवाब आ ही गया है. ऐसे में फिलहाल बहुत ही कम चांस है कि कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए. हालांकि वनडे सीरीज के बाद बीसीसीआई विराट और रोहित शर्मा के साथ बैठक कर सकती है. जिसमें इस टूर्नामेंट में उनके हिस्सा लेने को लेकर भी बात हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में खेलने को तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट पर BCCI ने मांगा गौतम-अगरकर से वर्ल्ड कप प्लान? आ गई होने वाली ‘गंभीर’ मीटिंग की तारीख!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines