IND vs SA: टीम इंडिया से मिली हार, फिर भी साउथ अफ्रीका ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान को पछाड़ किया ये कारनामा

South Africa Made Big Record: साउथ अफ्रीका को रांची वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ 17 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका की रन चेज में शुरुआत बेहद निराशाजनक साबित हुई थी. इसके बावजूद उन्होंने 300 का आंकड़ा पार किया. भले वो जीत नहीं पाए लेकिन इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

IND vs SA

साउथ अफ्रीका ने बनाया रिकॉर्ड

South Africa Made History: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रन से बड़ी जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में लगातार दो जीत के बाद वनडे में हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद अफ्रीकी टीम ने इतिहास रच दिया. रन चेज के दौरान 15 रन के अंदर 3 विकेट खोने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम पाकिस्तान थी. साउथ अफ्रीका ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने किया बड़ा कारनामा

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 350 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. 11 रन पर ही उनके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद लग रहा था कि शायद वो 150-200 ही बना पाएंगे. हालांकि, अफ्रीकी टीम ने अच्छी वापसी की और 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. उन्हें 17 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन वो इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करने में सफल हो गए.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका पहली टीम बन गई है, जिसने रन चेज की शुरुआत में 15 रन के अंदर 3 विकेट गंवाए, फिर भी 300 का आंकड़ा पार करने में सफल हो गए. इससे पहले पाकिस्तान के नाम ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में मात्र 6 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद 297 रन बना दिए थे. साउथ अफ्रीका उनसे काफी आगे निकल गई और हार के बावजूद बड़ा कारनामा कर दिया.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के लिए किसने किया कमाल?

एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. हालांकि, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 80 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली. मार्को यानसेन ने 39 गेंदों में 70 और कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंदों में 67 रन बनाए. इन तीनों के प्रदर्शन के चलते ही मैच करीब गया लेकिन वो लगातार विकेट गंवाते रहे. यही उनकी हार का कारण बना.

विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच

रांची वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा. उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली. इसी बीच उन्होंने 7 छक्के और 11 चौके जड़े. विराट कोहली को अपने इस धुआंधार प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ