रोहित-विराट पर BCCI ने मांगा गौतम-अगरकर से वर्ल्ड कप प्लान? आ गई होने वाली ‘गंभीर’ मीटिंग की तारीख!

BCCI Meeting Team Mangement: बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच एक बैठक करने का फैसला किया है. रायपुर में दूसरे वनडे से पहले बीसीसीआई ऑफिशियल्स की टीम मैनेजमेंट के साथ मीटिंग होने वाली है. इसी बीच टीम इंडिया के फ्यूचर को लेकर बातचीत होगी. बताया जा रहा है कि कुछ सीनियर प्लेयर्स भी मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं.

ROhit Sharm Virat Kohli

रोहित-विराट के फ्यूचर पर होगी मीटिंग?

BCCI Meeting Team Mangement: साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बीच BCCI ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो वनडे श्रृंखला के बीच टीम मैनेजमेंट के साथ एक मीटिंग करना चाहते हैं. हाल ही में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में 17 रन से जीत मिली. अब दूसरे वनडे से पहले रायपुर में बैठक होने वाली है और इसका मुख्य लक्ष्य रोहित-विराट के फ्यूचर को लेकर हो सकता है. गौतम गंभीर-अजित अगरकर से इन दोनों के 2027 का वर्ल्ड कप खेलने का प्लान मांगा जा सकता है.

विज्ञापन

BCCI की कब होगी मीटिंग?

स्पोर्टस्टार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BCCI ने साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरे वनडे से पहले बैठक का प्लान बनाया है. कुछ समय पहले अजित अगरकर ने बताया था कि रोहित-विराट अपने फ्यूचर को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दे रहे हैं. अब दोनों ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में BCCI गौतम गंभीर-अजित अगरकर से दोनों का वर्ल्ड कप से जुड़ा प्लान मांग सकती है. रायपुर में 3 दिसंबर को वनडे मैच से पहले ये मीटिंग होगी.

विज्ञापन

BCCI ऑफिशियल ने बताया, ‘घरेलू टेस्ट सीरीज में कई बार मैदान के अंदर और बाहर अजीब फैसले देखने को मिले हैं. हमें क्लैरिटी और आगे की प्लानिंग चाहिए. अगली टेस्ट सीरीज 8 महीने बाद है. भारत टी20 वर्ल्ड कप डिफेंड करने के लिए फेवरेट नजर आ रहा है और वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावेदार है. इसी वजह से दिक्कतों का जल्द ही हल निकालना होगा.’

विज्ञापन

कौन-कौन मीटिंग में शामिल होगा?

रिपोर्ट में बताया गया कि बैठक में BCCI सचिव देवजीत सैकिया, उपसचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर मौजूद रहेंगे. अभी ये बात सामने नहीं आई है कि BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास मीटिंग में होंगे, या नहीं. पिछले महीने खबर आई थी कि प्लेयर्स और मैनेजमेंट के बीच बातचीत में कमी नजर आ रही है. काफी ज्यादा चांस हैं कि टीम के सीनियर खिलाड़ी भी बातचीत का हिस्सा बनें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ