Virat KOhli RCB Captain: अगर आप भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने आगामी सीजन में टीम की कप्तानी करने के लिए हामी भर दी है। फाफ डुप्लेसी की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा था। यही वजह है कि टीम फिर से कोहली के पास गई है। आरसीबी की टीम आजतक आईपीएल की ट्रॉफी को एक बार भी अपने नाम नहीं कर सकी है।
कोहली होंगे आरसीबी के कप्तान
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फिर से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कोहली ने टीम मैनेजमेंट के साथ हुई बातचीत में आरसीबी की बागडोर फिर से संभालने को लेकर हामी भर दी है। पिछले तीन सीजन से टीम की कैप्टेंसी फाफ डुप्लेसी कर रहे थे, लेकिन बेंगलुरु का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा था। पिछले सीजन टीम ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी का पहली बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर किया था।
2013 से 2021 तक संभाली थी कमान
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी पहली बार साल 2013 में की थी। इसके बाद साल 2021 तक वह टीम के कप्तान रहे थे। हालांकि, कोहली की अगुवाई में भी टीम एक बार फिर खिताब को अपने नाम करने में सफल नहीं हो सकी थी। साल 2016 में टीम ने विराट की कैप्टेंसी में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। भारत की टी-20 कप्तान छोड़ने के साथ ही कोहली ने आरसीबी टीम की बागडोर भी छोड़ दी थी। पिछले तीन सीजन से कोहली बतौर बल्लेबाज टीम में खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि कोहली रिटेन होने वाले प्लेयर्स में आरसीबी की पहली पसंद होंगे।
ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेंगे विराट
आईपीएल 2025 में अपनी कप्तानी में विराट कोहली आरसीबी के ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे। कोहली ने साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ही इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह बेंगलुरु टीम के साथ ही जुड़े हुए हैं। आरसीबी की ओर से किंग कोहली ने अब तक कुल 252 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 8004 रन निकले हैं। विराट इस लीग में 8 सेंचुरी और 55 अर्धशतक जमा चुके हैं।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines