IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया. रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया, जबकि विराट कोहली ने शतक जमा दिया. शतक के बाद कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई.
कोहली की सुरक्षा में सेंध
शतक के बाद विराट कोहली ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. लेकिन इस दौरान एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान में दाखिल हो गया और विराट के पैरों में गिर गया. अब इसे कोहली की सुरक्षा में चूक बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी छूटे पीछे, रांची में हिटमैन का सुपरहिट शो
कोहली ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने चौका लगाकर शतक पूरा किया था और बाद में जोरदार अंदाज में जश्न भी मनाया. कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.
विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान लगभग सभी दिशा में रन बनाए. उन्होंने 11 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान किंग का स्ट्राइक रेट 112.50 रहा. कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. उन्होंने भी 5 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए.
रांची की सरजमीं पर वनडे में कोहली
77* बनाम इंग्लैंड, 2013
139* बनाम श्रीलंका, 2014
45 बनाम न्यूजीलैंड, 2016
123 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019
135 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025
ये भी पढ़ें: टेस्ट से रिटायरमेंट वापस लेने जा रहे Virat Kohli? टीम की खस्ता हालत के बाद बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
इस शतक के दमपर विराट कोहली एक प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक प्रारूप में सर्वाधिक शतक
52* – विराट कोहली (वनडे) (294 पारी)
51 – सचिन तेंदुलकर (टेस्ट) (329 पारी)
49 – सचिन तेंदुलकर (वनडे) (452 पारी)
45 – जैक्स कैलिस (टेस्ट) (280 पारी)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक
6* – विराट कोहली (30 पारियां)
5 – डेविड वॉर्नर (30 पारियां)
5 – सचिन तेंदुलकर (57 पारियां)
4 – केन विलियमसन (19 पारियां)
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
1 min ago'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
30 mins agoहरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? हुआ शॉकिंग खुलासा
35 mins agoअगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
2 hrs ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
3 hrs agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
4 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
5 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
6 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines