Virat Kohli Best Test Innings: विराट कोहली के बल्ले से यूं तो कई यादगार पारियां निकली हैं। हर किसी की निगाह में कोहली की कोई ना कोई पारी किसी मायनों में खास है। टेस्ट क्रिकेट विराट का सबसे फेवरेट फॉर्मेट है। किंग कोहली को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में रन बनाने में खूब मजा आता है। विराट के लिए कुछ देश बेहद लकी रहे हैं, जहां पर उनके टेस्ट करियर के ज्यादातर रन बने हैं। इनमें से सबसे स्पेशल ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं रही है। कोहली कंगारू धरती पर रन बनाना हमेशा से ही खूब एन्जॉय करते हैं। इस बीच, विराट ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई अपनी बेस्ट पारी का खुलासा भी किया है।
कोहली की बेस्ट पारी
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए एक वीडियो में मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया में किंग कोहली से उनकी फेवरेट पारी के बारे में सवाल दागा। इसके जवाब में विराट ने साल 2018 में पर्थ के मैदान पर खेली गई अपनी पारी को सबसे खास बताया। कोहली ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में मेरी बेस्ट पारी हमेशा ही 2018 दौरे के दौरान पर्थ में खेली गई शतकीय पारी ही रहेगी। वह मेरे हिसाब से टेस्ट क्रिकेट की सबसे मुश्किल पिच थी। उस दौरे पर शतक लगाना काफी शानदार पल था।” विराट ने पर्थ में खेले गए उस टेस्ट मैच में 123 रन की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया को 146 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था।
दांव पर कोहली की साख
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की साख इस बार दांव पर है। कोहली के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। विराट साल 2024 में महज एक ही अर्धशतक लगा सके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में ही खेली गई टेस्ट सीरीज में विराट का हाल बेहाल रहा था। कोहली छह पारियों को मिलाकर भी 100 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे।
ऑस्ट्रेलिया में दमदार है रिकॉर्ड
विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दमदार रहा है। कोहली ने कंगारू सरजमीं पर खेले 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में 54 की दमदार औसत से 1352 रन बनाए हैं। विराट ऑस्ट्रेलिया में 6 सेंचुरी और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। विराट को हमेशा से ही कंगारू बॉलिंग अटैक खूब रास आता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कोहली के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने 44 पारियों में 47 की औसत से 2042 रन जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 5 फिफ्टी लगाई है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
40 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines