Virat Kohli: पर्थ टेस्ट मैच में शतक जमाने के बाद विराट कोहली का बल्ला दूसरे और तीसरे मैच में नहीं चल सका। चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। विराट कोहली से इस मैच में खासा उम्मीदें होने वाली हैं। क्योंकि भारत को आखिरी 2 मैच जीतने जरूरी हैं। वहीं दूसरी ओर मेलबर्न में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं और वह एक मामले में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास
दरअसल विराट कोहली मेलबर्न में बतौर भारतीय, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में मेलबर्न के मैदान पर 5 मैचों की 10 पारियों में 449 रन बनाए हैं। वहीं सचिन के बाद अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 369 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक इस मैदान पर 3 मैच में 316 रन बनाए हैं। विराट कोहली को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 134 रनों की दरकार है।
मेलबर्न के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट में रन बनाने वाले भारतीय बैटर
सचिन तेंदुलकर- 5 मैचों में 449 रन (10 पारियों में)
अजिंक्य रहाणे- 3 मैचों में 369 रन (6 पारियों में)
विराट कोहली- 3 मैचों में 316 रन (6 पारियों में)
वीरेंद्र सहवाग- 2 मैचों में 280 रन (4 पारियों में)
राहुल द्रविड़- 4 मैचों में 263 रन (8 पारियों में)
ऐसा रहा है कोहली का हालिया प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक बनाया था। उन्होंने दूसरी पारी में 100 रन बनाए थे। इसके बाद कोहली ने दूसरे मैच में 7 और 11 रनों की पारी खेली थी। वहीं गाबा में खेले गए तीसरे मैच में कोहली ने 3 रन बनाए थे। चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली से खासा उम्मीदें हैं। उन्हें चौथे टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल
संबंधित खबरें
सूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
56 mins agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
57 mins agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
2 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
4 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
11 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
11 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
11 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines